- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पति को पत्नी के साथ मनाना था नया साल, वह मायके में रहना चाहती थी, ऐसे बिगड़ी बात, पहुंच गए अस्पताल
पति को पत्नी के साथ मनाना था नया साल, वह मायके में रहना चाहती थी, ऐसे बिगड़ी बात, पहुंच गए अस्पताल
Chatarpur, MP
By दैनिक जागरण
On
मप्र के छतरपुर में नया साल मनाने को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया। इससे नाराज पति ने जहरीदा पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
छतरपुर में नया साल मनाने के चक्कर में पति-पत्नी में विवाद हो गया। इससे कारण दोनों के नए साल की शुरुआत ही खराब हो गई। दोनों नया साल न तो मायके में और न ही ससुराल में मना सके। नए साल की शुरुआत अस्पताल से हुई.
दरअसल, यह मामला छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बेड़री/गंज गांव का है। जहां रहने वाले हनी सिंह (30) और विनीता (26) की शादी कुछ महीने पहले हुई थी। कई दिन से विनीता अपने मायके में रह रही थी। 31 दिसंबर मंगलवार को उसका पति हनी उसे लेने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा। हनी विनीता के साथ अपने घर में नया साल मनाना चाहता था, इसी कारण से उसे लेने के लिए पहुंचा था। वहीं, विनीता ने मायके में ही नया साल मनाना चाहती थी। ऐसे में उसने ससुराल जाने से मना कर दिया।
पति के साथ अस्पताल में मौजूद विनीता ने कहा कि उसका पति हनी उसे बहुत चाहता है। वह उसके बिना नहीं रह सकता। ससुराल नहीं जाने की बात पर उसका विवाद हो गया था। इसके बाद उसने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
साल के आखिरी हुए इस विवाद के कारण दोनों का नया साल बेकार हो गया। न तो मायके में नया साल मना और न ही ससुराल में। दोनों को अस्पताल में नया साल मनाना पड़ा। परिजनों ने बताया कि हनी सिंह की हालत में सुधार हो रहा है, वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है, क्योंकि यह पारिवारिक विवाद का मामला है।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
01 Jan 2025 By दैनिक जागरण
पति को पत्नी के साथ मनाना था नया साल, वह मायके में रहना चाहती थी, ऐसे बिगड़ी बात, पहुंच गए अस्पताल
Chatarpur, MP
छतरपुर में नया साल मनाने के चक्कर में पति-पत्नी में विवाद हो गया। इससे कारण दोनों के नए साल की शुरुआत ही खराब हो गई। दोनों नया साल न तो मायके में और न ही ससुराल में मना सके। नए साल की शुरुआत अस्पताल से हुई.
दरअसल, यह मामला छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बेड़री/गंज गांव का है। जहां रहने वाले हनी सिंह (30) और विनीता (26) की शादी कुछ महीने पहले हुई थी। कई दिन से विनीता अपने मायके में रह रही थी। 31 दिसंबर मंगलवार को उसका पति हनी उसे लेने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा। हनी विनीता के साथ अपने घर में नया साल मनाना चाहता था, इसी कारण से उसे लेने के लिए पहुंचा था। वहीं, विनीता ने मायके में ही नया साल मनाना चाहती थी। ऐसे में उसने ससुराल जाने से मना कर दिया।
पति के साथ अस्पताल में मौजूद विनीता ने कहा कि उसका पति हनी उसे बहुत चाहता है। वह उसके बिना नहीं रह सकता। ससुराल नहीं जाने की बात पर उसका विवाद हो गया था। इसके बाद उसने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
साल के आखिरी हुए इस विवाद के कारण दोनों का नया साल बेकार हो गया। न तो मायके में नया साल मना और न ही ससुराल में। दोनों को अस्पताल में नया साल मनाना पड़ा। परिजनों ने बताया कि हनी सिंह की हालत में सुधार हो रहा है, वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है, क्योंकि यह पारिवारिक विवाद का मामला है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/husband-had-to-celebrate-new-year-with-his-wife-she/article-6760
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.
