हनीमून पर गए इंदौर के कपल में पति राजा का शव मिला, पत्नी सोनम की तलाश जारी

Indore, MP

इंदौर के नवविवाहित कपल का मेघालय में हनीमून पर जाना एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। 11 दिन से लापता राजा रघुवंशी का शव गहरी खाई से बरामद कर लिया गया है, जबकि उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी अब भी लापता हैं। राजा और सोनम 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे और 23 मई की शाम को शिलांग स्थित ओसरा हिल्स क्षेत्र में अचानक लापता हो गए।

परिवार ने बताया कि शुरुआत में उन्हें नेटवर्क समस्या का अंदेशा हुआ, लेकिन 24 मई से जब दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ हो गए, तब से चिंता गहराने लगी। लगातार प्रयासों के बाद राजा के भाई विपिन और सोनम के भाई गोविंद सर्चिंग टीम के साथ वहां पहुंचे।

राजा का शव उस स्थान से 20-25 किलोमीटर दूर खाई में मिला, जहां कपल का स्कूटर बरामद हुआ था। राजा की पहचान हाथ पर गुदे नाम से की गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राजा की मृत्यु कैसे हुई और वह वहां तक कैसे पहुंचा। मेघालय पुलिस ने जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है।

स्थानीय परिस्थितियाँ सर्च ऑपरेशन में सबसे बड़ी बाधा बन रही हैं। क्षेत्र अत्यधिक वर्षा वाला और पहाड़ी इलाका है, जहां हर पल मौसम बदलता है। कोहरा इतना घना है कि ड्रोन तक उड़ नहीं पा रहे। राहत कार्यों में डॉग स्क्वॉड और लोकल पुलिस की 6 टीमें लगातार लगी हुई हैं।

इधर, मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंग्दोह के बयान को लेकर परिजन बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि सरकार केवल पर्यटन को बचाने में लगी है, जबकि पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। यदि इलाके को संवेदनशील माना जा रहा था, तो वहाँ चेतावनी बोर्ड या फोरेस्ट गार्ड तैनात होने चाहिए थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

हनीमून पर गए इंदौर के कपल में पति राजा का शव मिला, पत्नी सोनम की तलाश जारी

Indore, MP

परिवार ने बताया कि शुरुआत में उन्हें नेटवर्क समस्या का अंदेशा हुआ, लेकिन 24 मई से जब दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ हो गए, तब से चिंता गहराने लगी। लगातार प्रयासों के बाद राजा के भाई विपिन और सोनम के भाई गोविंद सर्चिंग टीम के साथ वहां पहुंचे।

राजा का शव उस स्थान से 20-25 किलोमीटर दूर खाई में मिला, जहां कपल का स्कूटर बरामद हुआ था। राजा की पहचान हाथ पर गुदे नाम से की गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राजा की मृत्यु कैसे हुई और वह वहां तक कैसे पहुंचा। मेघालय पुलिस ने जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है।

स्थानीय परिस्थितियाँ सर्च ऑपरेशन में सबसे बड़ी बाधा बन रही हैं। क्षेत्र अत्यधिक वर्षा वाला और पहाड़ी इलाका है, जहां हर पल मौसम बदलता है। कोहरा इतना घना है कि ड्रोन तक उड़ नहीं पा रहे। राहत कार्यों में डॉग स्क्वॉड और लोकल पुलिस की 6 टीमें लगातार लगी हुई हैं।

इधर, मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंग्दोह के बयान को लेकर परिजन बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि सरकार केवल पर्यटन को बचाने में लगी है, जबकि पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। यदि इलाके को संवेदनशील माना जा रहा था, तो वहाँ चेतावनी बोर्ड या फोरेस्ट गार्ड तैनात होने चाहिए थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/husband-kings-body-found-in-the-couple-of-indore-on/article-23000

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.