- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ग्वालियर में पत्नी पर पति का गंभीर आरोप, कहा- बॉयफ्रेंड संग रहने का बना रही थी दबाव
ग्वालियर में पत्नी पर पति का गंभीर आरोप, कहा- बॉयफ्रेंड संग रहने का बना रही थी दबाव
ग्वालियर,(म.प्र.)
विरोध करने पर पति का सिर फोड़ा, बच्चों और जेवर लेकर जाने का आरोप; एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पारिवारिक विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिकंदर कंपू इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी अपने कथित बॉयफ्रेंड को भी उसी घर में रखने की जिद कर रही थी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और सिर पर हमला कर घायल कर दिया गया।
घायल अवस्था में सिर पर पट्टी बांधकर पीड़ित मंगलवार को ग्वालियर एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पहुंचा। उसने पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर अपनी जान को खतरा बताया और चारों बच्चों को वापस दिलाने की मांग की। युवक का आरोप है कि पत्नी घर छोड़ते समय बच्चों, नकदी और जेवरात को साथ ले गई तथा जाते-जाते हत्या कराने की धमकी भी दी।
पीड़ित राजकुमार कुशवाह ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2008 में पूनम कुशवाह से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। राजकुमार के मुताबिक शादी के शुरुआती कुछ साल सामान्य रहे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे।
राजकुमार का कहना है कि 22 जनवरी 2026 को उसकी पत्नी बिना किसी सूचना के घर छोड़कर चली गई थी। परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। करीब दो महीने बाद मार्च 2026 में वह वापस घर लौटी।
पीड़ित के अनुसार, घर लौटने के बाद पत्नी ने बताया कि वह आशु उर्फ कमल सेन नाम के युवक के संपर्क में है और उसी के साथ रह रही थी। राजकुमार का आरोप है कि पत्नी ने साफ शब्दों में कहा कि यदि वह उसे अपने साथ रखना चाहता है तो उसके कथित बॉयफ्रेंड को भी उसी घर में रहना होगा। राजकुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि पत्नी तीनों को एक ही छत के नीचे रखने का दबाव बना रही थी। उसने इसका विरोध किया तो घर में रोज विवाद होने लगे। परिवार के अन्य सदस्य भी लगातार तनाव की स्थिति में रहने लगे थे।
विरोध पर बढ़ा विवाद
पीड़ित के मुताबिक 5 मई 2026 की सुबह उसकी पत्नी एक बार फिर घर से बिना बताए चली गई थी। दोपहर में लौटने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान पत्नी ने कथित तौर पर उसे झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। राजकुमार का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पत्नी ने ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। बाद में उसे उपचार कराना पड़ा। पीड़ित ने कहा कि मारपीट के बाद पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और जरूरी सामान लेकर चली गई। वह अपने साथ तीनों बेटियों और बेटे को भी ले गई। राजकुमार के अनुसार जाते-जाते पत्नी ने उसे धमकी दी कि अब उसकी हत्या करवा दी जाएगी। घटना के बाद से पीड़ित मानसिक तनाव में है और लगातार अपनी सुरक्षा को लेकर डरा हुआ है। उसने पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।
बच्चों की तलाश में पुलिस
एसपी ऑफिस पहुंचकर राजकुमार ने चारों बच्चों को सुरक्षित वापस लाने की अपील की। उसने कहा कि उसे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता है। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार महिला और बच्चों की लोकेशन पता लगाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही पति द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि महिला किन परिस्थितियों में घर छोड़कर गई और क्या उसके किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के आरोपों में सच्चाई है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने क्या कहा
मामले को लेकर सीएसपी अनुरागना सिरसाम ने बताया कि एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी बच्चों और जेवरात के साथ घर छोड़कर चली गई है। सीएसपी के अनुसार पति ने महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने की बात भी कही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनना जरूरी होता है। इसलिए महिला का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए