ट्विशा केस में पति समर्थ गिरफ्तार, भोपाल लाई पुलिस, AIIMS करेगी दोबारा पोस्टमॉर्टम

भोपाल/जबलपुर (म.प्र.)

By Rohit.P
On

भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में पति समर्थ सिंह गिरफ्तार। हाईकोर्ट ने AIIMS टीम से दोबारा पोस्टमॉर्टम के आदेश दिए।

भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला समय के साथ और भी गरमाया है। शुक्रवार को जब ट्विशा के पति, समर्थ सिंह, जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, तब वहां बड़ा घटनाक्रम हुआ। पुलिस ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट परिसर में काफी हलचल बनी रही। मीडिया ने समर्थ से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह चुप रहा। बताया गया कि पुलिस ने उनकी पहचान छिपाने के लिए कोर्ट में ही कपड़े बदलवाए और फिर उन्हें भोपाल लेकर चली गई।

भोपाल पुलिस के अनुसार, समर्थ सिंह को शनिवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड मांगी जाएगी और उसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि 12 मई को, कटारा हिल्स में रहने वाली 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि उनके मायके वालों ने पति समर्थ सिंह और ससुराल के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में ट्विशा के कुछ कथित वॉट्सएप चैट भी सामने आए हैं, जिनमें उसने अपनी मां को घुटन और मानसिक परेशानी का जिक्र किया था।

इस मामले में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी कदम उठाए हैं। समर्थ सिंह एक वकील हैं और BCI ने उनका वकालत का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, जबलपुर हाईकोर्ट में शुक्रवार को इस केस से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई हुई। ससुराल पक्ष ने हिंदू रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए ट्विशा का शव पति को सौंपने की मांग की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश भी दिया है। कोर्ट के निर्देश के अनुसार, दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर की देखरेख में भोपाल AIIMS में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। इस बीच, शव को सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अब CBI जांच की मांग भी जोर पकड़ रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर जांच कराने की सहमति दे दी है। ट्विशा के पिता, नवनिधि शर्मा, लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने शुरू से ही मामले में सुस्ती दिखाई है और सबूतों को सुरक्षित रखने में लापरवाही की है। उन्होंने कटारा हिल्स थाना प्रभारी को हटाने की भी मांग की। ट्विशा के चाचा ने यह भी आरोप लगाया कि क्राइम सीन अब तक पूरी तरह सील नहीं हुआ है, जिससे सबूत मिटाए जा सकते हैं।

इस बीच, रिटायर्ड जज और ट्विशा की सास, गिरिबाला सिंह को लेकर मामला भी गरम हो गया है। हाईकोर्ट ने उनसे नोटिस जारी किया है। राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल ने कोर्ट में कहा है कि अग्रिम जमानत के चलते जांच प्रभावित हो सकती है। पुलिस कमिश्नर, संजय कुमार का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से हो रही है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि गिरिबाला सिंह को तीन नोटिस भेजे गए हैं, लेकिन उन्होंने अब तक जांच में सहयोग नहीं किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2026 By Rohit.P

ट्विशा केस में पति समर्थ गिरफ्तार, भोपाल लाई पुलिस, AIIMS करेगी दोबारा पोस्टमॉर्टम

भोपाल/जबलपुर (म.प्र.)

भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला समय के साथ और भी गरमाया है। शुक्रवार को जब ट्विशा के पति, समर्थ सिंह, जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, तब वहां बड़ा घटनाक्रम हुआ। पुलिस ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट परिसर में काफी हलचल बनी रही। मीडिया ने समर्थ से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह चुप रहा। बताया गया कि पुलिस ने उनकी पहचान छिपाने के लिए कोर्ट में ही कपड़े बदलवाए और फिर उन्हें भोपाल लेकर चली गई।

भोपाल पुलिस के अनुसार, समर्थ सिंह को शनिवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड मांगी जाएगी और उसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि 12 मई को, कटारा हिल्स में रहने वाली 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि उनके मायके वालों ने पति समर्थ सिंह और ससुराल के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में ट्विशा के कुछ कथित वॉट्सएप चैट भी सामने आए हैं, जिनमें उसने अपनी मां को घुटन और मानसिक परेशानी का जिक्र किया था।

इस मामले में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी कदम उठाए हैं। समर्थ सिंह एक वकील हैं और BCI ने उनका वकालत का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, जबलपुर हाईकोर्ट में शुक्रवार को इस केस से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई हुई। ससुराल पक्ष ने हिंदू रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए ट्विशा का शव पति को सौंपने की मांग की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश भी दिया है। कोर्ट के निर्देश के अनुसार, दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर की देखरेख में भोपाल AIIMS में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। इस बीच, शव को सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अब CBI जांच की मांग भी जोर पकड़ रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर जांच कराने की सहमति दे दी है। ट्विशा के पिता, नवनिधि शर्मा, लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने शुरू से ही मामले में सुस्ती दिखाई है और सबूतों को सुरक्षित रखने में लापरवाही की है। उन्होंने कटारा हिल्स थाना प्रभारी को हटाने की भी मांग की। ट्विशा के चाचा ने यह भी आरोप लगाया कि क्राइम सीन अब तक पूरी तरह सील नहीं हुआ है, जिससे सबूत मिटाए जा सकते हैं।

इस बीच, रिटायर्ड जज और ट्विशा की सास, गिरिबाला सिंह को लेकर मामला भी गरम हो गया है। हाईकोर्ट ने उनसे नोटिस जारी किया है। राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल ने कोर्ट में कहा है कि अग्रिम जमानत के चलते जांच प्रभावित हो सकती है। पुलिस कमिश्नर, संजय कुमार का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से हो रही है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि गिरिबाला सिंह को तीन नोटिस भेजे गए हैं, लेकिन उन्होंने अब तक जांच में सहयोग नहीं किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/husband-samarth-arrested-in-twisha-case-police-brought-aiims-to/article-54018

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.