पति को वीडियो कॉल पर दिखा शक, पत्नी लाखों के गहनों संग लापता, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Shivpuri, MP

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक नवविवाहित युवक ने अपनी पत्नी पर धोखा देने और घर से कीमती जेवर व नकदी लेकर फरार होने का गंभीर आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि पत्नी इस समय अपने मायके में है और पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है।

मामला पुरानी शिवपुरी क्षेत्र का है, जहां दीपेश जैन नामक युवक की शादी पांच महीने पहले अमरावती (महाराष्ट्र) निवासी योगिता से हुई थी। शादी की सिफारिश दीपेश के पिता के पुराने मित्र संदीप माहेश्वरी ने की थी। दीपेश का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे भ्रम में रखा गया और अब उसकी पत्नी ने विश्वासघात कर दिया।

दीपेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने पत्नी योगिता को एक युवक से वीडियो कॉल पर बात करते देखा। जब उसने पूछताछ की, तो योगिता ने युवक को अपना भाई बताया लेकिन उसका नाम 'मुकेश चौधरी' सामने आया। योगिता ने न सिर्फ बात करवाने से मना किया बल्कि दहेज प्रताड़ना का केस करने की धमकी भी दी।

6 जुलाई को योगिता दो महिलाओं — माया पाराशर और बबिता रावत — के साथ यह कहकर गई कि अगले दिन लौट आएगी, पर फिर नहीं आई। दीपेश का कहना है कि इन महिलाओं को योगिता ने मौसी बताया, लेकिन वे न तो शादी में थीं, न ही पहले कभी मिली थीं।

पत्नी के लौटकर न आने पर जब घर की तलाशी ली गई तो तीन लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती गहने — जैसे हार, अंगूठियां, मंगलसूत्र, पायल और बालियां — गायब थे। दीपेश का आरोप है कि योगिता राजस्थान के जोधपुर निवासी चंद्ररथ नामक युवक के साथ फरार हो गई है।

इस पूरे मामले पर जब पुलिस से संपर्क किया गया, तो देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने बताया कि पहले सिर्फ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच में पता चला कि योगिता अपने मायके में है और अस्पताल में भर्ती है। पति-पत्नी के बीच विवाद होने की पुष्टि हुई है। अब दीपेश ने नए तथ्यों के आधार पर आवेदन दिया है, जिसकी पुलिस स्तर पर जांच की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पति को वीडियो कॉल पर दिखा शक, पत्नी लाखों के गहनों संग लापता, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Shivpuri, MP

वहीं, पुलिस का कहना है कि पत्नी इस समय अपने मायके में है और पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है।

मामला पुरानी शिवपुरी क्षेत्र का है, जहां दीपेश जैन नामक युवक की शादी पांच महीने पहले अमरावती (महाराष्ट्र) निवासी योगिता से हुई थी। शादी की सिफारिश दीपेश के पिता के पुराने मित्र संदीप माहेश्वरी ने की थी। दीपेश का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे भ्रम में रखा गया और अब उसकी पत्नी ने विश्वासघात कर दिया।

दीपेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने पत्नी योगिता को एक युवक से वीडियो कॉल पर बात करते देखा। जब उसने पूछताछ की, तो योगिता ने युवक को अपना भाई बताया लेकिन उसका नाम 'मुकेश चौधरी' सामने आया। योगिता ने न सिर्फ बात करवाने से मना किया बल्कि दहेज प्रताड़ना का केस करने की धमकी भी दी।

6 जुलाई को योगिता दो महिलाओं — माया पाराशर और बबिता रावत — के साथ यह कहकर गई कि अगले दिन लौट आएगी, पर फिर नहीं आई। दीपेश का कहना है कि इन महिलाओं को योगिता ने मौसी बताया, लेकिन वे न तो शादी में थीं, न ही पहले कभी मिली थीं।

पत्नी के लौटकर न आने पर जब घर की तलाशी ली गई तो तीन लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती गहने — जैसे हार, अंगूठियां, मंगलसूत्र, पायल और बालियां — गायब थे। दीपेश का आरोप है कि योगिता राजस्थान के जोधपुर निवासी चंद्ररथ नामक युवक के साथ फरार हो गई है।

इस पूरे मामले पर जब पुलिस से संपर्क किया गया, तो देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने बताया कि पहले सिर्फ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच में पता चला कि योगिता अपने मायके में है और अस्पताल में भर्ती है। पति-पत्नी के बीच विवाद होने की पुष्टि हुई है। अब दीपेश ने नए तथ्यों के आधार पर आवेदन दिया है, जिसकी पुलिस स्तर पर जांच की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/husband-showed-suspicion-on-video-call/article-27226

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.