पति ने पत्नी को गर्म चाकू से 50 बार से ज्यादा दागा, हाथ-पैर बांधकर की दरिंदगी

Khargone, MP

खरगोन ज़िले के अवरकच्छ इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। छह महीने पहले ब्याही गई 23 वर्षीय खुशबू ने आरोप लगाया है कि उसका पति दिलीप पिपलिया दहेज की मांग पूरी न होने पर आए दिन उसे प्रताड़ित करता था।

रविवार रात शराब के नशे में उसने पेट पर लात मारकर खुशबू को किचन में घसीट लिया। वहाँ हाथ-पैर बांधकर गैस पर चाकू गर्म किया और पूरे शरीर पर 50 से ज्यादा बार दाग दिया।

घटना के बाद महिला को खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसके शरीर पर जलने और चोटों के गहरे निशान हैं।

पति बोला – "दहेज नहीं लाओगी तो यही होगा"

खुशबू का कहना है कि शादी के बाद से ही उसका पति ताने मारता था – "बिना दहेज के ससुराल कैसे आ गई?" रविवार को शराब पीकर उसने फिर दहेज की बात छेड़ी और निर्दयता की सारी हदें पार कर दीं।

ससुराल वालों ने कहा – "खुद को जलाया है"

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद जब उसने सास-ससुर से शिकायत की, तो उन्होंने पति को समझाने का आश्वासन दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद उल्टा उस पर ही आरोप लगा दिया कि उसने खुद को जलाया है।

भाई पहुंचा तो हुआ विवाद

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता का भाई उसे लेने ससुराल पहुंचा। वहां भी ससुराल पक्ष ने विवाद किया। बड़ी मुश्किल से वह बहन को लेकर निकला। रास्ते में परिवार वालों ने पीछा कर धमकाया कि अगर आधे घंटे में बेटी को वापस नहीं भेजा तो अंजाम बुरा होगा।

पिता ने सुनाई पीड़ा

पीड़िता के पिता लोकेश वर्मा का कहना है कि दामाद लगातार बेटी को परेशान करता था। सोमवार सुबह बेटे ने बड़ी मशक्कत से बहन को छुड़ाया और फिर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस जांच में जुटी

जैतापुर थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। एएसआई रेखा भलराय ने बताया कि महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और जांच जारी है। सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Aug 2025 By दैनिक जागरण

पति ने पत्नी को गर्म चाकू से 50 बार से ज्यादा दागा, हाथ-पैर बांधकर की दरिंदगी

Khargone, MP

रविवार रात शराब के नशे में उसने पेट पर लात मारकर खुशबू को किचन में घसीट लिया। वहाँ हाथ-पैर बांधकर गैस पर चाकू गर्म किया और पूरे शरीर पर 50 से ज्यादा बार दाग दिया।

घटना के बाद महिला को खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसके शरीर पर जलने और चोटों के गहरे निशान हैं।

पति बोला – "दहेज नहीं लाओगी तो यही होगा"

खुशबू का कहना है कि शादी के बाद से ही उसका पति ताने मारता था – "बिना दहेज के ससुराल कैसे आ गई?" रविवार को शराब पीकर उसने फिर दहेज की बात छेड़ी और निर्दयता की सारी हदें पार कर दीं।

ससुराल वालों ने कहा – "खुद को जलाया है"

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद जब उसने सास-ससुर से शिकायत की, तो उन्होंने पति को समझाने का आश्वासन दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद उल्टा उस पर ही आरोप लगा दिया कि उसने खुद को जलाया है।

भाई पहुंचा तो हुआ विवाद

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता का भाई उसे लेने ससुराल पहुंचा। वहां भी ससुराल पक्ष ने विवाद किया। बड़ी मुश्किल से वह बहन को लेकर निकला। रास्ते में परिवार वालों ने पीछा कर धमकाया कि अगर आधे घंटे में बेटी को वापस नहीं भेजा तो अंजाम बुरा होगा।

पिता ने सुनाई पीड़ा

पीड़िता के पिता लोकेश वर्मा का कहना है कि दामाद लगातार बेटी को परेशान करता था। सोमवार सुबह बेटे ने बड़ी मशक्कत से बहन को छुड़ाया और फिर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस जांच में जुटी

जैतापुर थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। एएसआई रेखा भलराय ने बताया कि महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और जांच जारी है। सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/husband-tied-the-wife-more-than-50-times-with-a/article-31597

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.