पति करता था चोरी, माल बेचती थी पत्नी, वारदात को अंजाम देने से पहले करते थे ये काम; उज्जैन पुलिस ने दबोचा

Ujjain, MP

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक ऐसे चोर दंपति का खुलासा हुआ है जिसमें पति रात के अंधेरे में घरों के ताले तोड़कर चोरी करता था और पत्नी चोरी का माल बेचती थी। पुलिस ने राधिका उर्फ मुस्कान और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है।

उज्जैन पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नगद राशि और चोरी किए हुए जेवरात भी जब्त किए हैं। मंगलवार दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी प्रदीप शर्मा ने चोरी की वारदात का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि थाना सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया हुआ माल बरामद कर लिया है।

शादी में गया था परिवार, घर में हो गई चोरी

दरअसल, चोरी की यह घटना थाना सेंटर कोतवाली क्षेत्र के निजातपुरा में हुई। यहां रहने वाले विपिन पाटनी ने 4 जनवरी को पुलिस को बताया कि वह 3 जनवरी को सुबह परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में गए थे। 4 जनवरी को जब घर लौटे तो मुख्य दरवाजा नीचे से टूटा हुआ था और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। लकड़ी की अलमारी क्षतिग्रस्त थी। अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये नगद, 750 ग्राम चांदी के सिक्के, सोने जैसे दिखने वाले 1000 व 2000 के नोट, तीन ग्राम सोने के सिक्के चोरी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर विशेष टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 10 लाख रुपये नगद और 5 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद किए हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पत्नी से बिकवाता था चोरी का माल

आरोपियों में 26 वर्षीय शाहरुख निवासी पण्ड्या खेड़ी, 23 वर्षीय कुलदीप निवासी गांधीनगर और 21 वर्षीय राधिका उर्फ मुस्कान शामिल है। खास बात यह है कि आरोपी राधिका उर्फ मुस्कान और शाहरुख पति-पत्नी है। शाहरुख जब भी चोरी करता था तो वह चोरी का माल अपनी पत्नी से बिकवाता था। इस बार भी उसने यही किया था।

दिन में करते थे मकान की रेकी

आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले फरियादी के मकान के आसपास रेकी करते थे और फिर वारदात को अंजाम देकर कीमती सामान चुरा लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख पर पूर्व के 9 और कुलदीप पर 5 प्रकरण दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा अब कोर्ट से इनकी रिमांड ली जाएगी। वहीं, चोरी की इस वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने के कारण पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम भी देने की घोषणा की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2025 By दैनिक जागरण

पति करता था चोरी, माल बेचती थी पत्नी, वारदात को अंजाम देने से पहले करते थे ये काम; उज्जैन पुलिस ने दबोचा

Ujjain, MP

उज्जैन पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नगद राशि और चोरी किए हुए जेवरात भी जब्त किए हैं। मंगलवार दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी प्रदीप शर्मा ने चोरी की वारदात का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि थाना सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया हुआ माल बरामद कर लिया है।

शादी में गया था परिवार, घर में हो गई चोरी

दरअसल, चोरी की यह घटना थाना सेंटर कोतवाली क्षेत्र के निजातपुरा में हुई। यहां रहने वाले विपिन पाटनी ने 4 जनवरी को पुलिस को बताया कि वह 3 जनवरी को सुबह परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में गए थे। 4 जनवरी को जब घर लौटे तो मुख्य दरवाजा नीचे से टूटा हुआ था और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। लकड़ी की अलमारी क्षतिग्रस्त थी। अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये नगद, 750 ग्राम चांदी के सिक्के, सोने जैसे दिखने वाले 1000 व 2000 के नोट, तीन ग्राम सोने के सिक्के चोरी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर विशेष टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 10 लाख रुपये नगद और 5 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद किए हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पत्नी से बिकवाता था चोरी का माल

आरोपियों में 26 वर्षीय शाहरुख निवासी पण्ड्या खेड़ी, 23 वर्षीय कुलदीप निवासी गांधीनगर और 21 वर्षीय राधिका उर्फ मुस्कान शामिल है। खास बात यह है कि आरोपी राधिका उर्फ मुस्कान और शाहरुख पति-पत्नी है। शाहरुख जब भी चोरी करता था तो वह चोरी का माल अपनी पत्नी से बिकवाता था। इस बार भी उसने यही किया था।

दिन में करते थे मकान की रेकी

आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले फरियादी के मकान के आसपास रेकी करते थे और फिर वारदात को अंजाम देकर कीमती सामान चुरा लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख पर पूर्व के 9 और कुलदीप पर 5 प्रकरण दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा अब कोर्ट से इनकी रिमांड ली जाएगी। वहीं, चोरी की इस वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने के कारण पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम भी देने की घोषणा की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/husband-used-to-steal-and-sell-goods-wife-used-to/article-7281

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.