आलीराजपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पति ने 10 बच्चों की मां की लठ से हत्या की, आरोपी फरार

Alirajpur, MP

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की लठ से पीटकर हत्या कर दी। मृतका 55 वर्षीय काली बाई थी, जो 10 बच्चों की मां थी। घटना बुधवार शाम को चन्द्रशेखर आजाद नगर के पोचीईमली रोड स्थित उनके घर पर हुई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति मगन हटिला ने अपनी पत्नी काली बाई के सिर पर लठ से वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त दोनों घर में अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी के लिए गुजरात गए हुए थे।

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया था, जहां गुरुवार को रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के 5 बेटे और 5 बेटियां हैं, जो अब इस हादसे के बाद अनाथ हो गए हैं।

आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

थाना प्रभारी शिवराम तरोले ने बताया कि आरोपी मगन हटिला घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह घटना न केवल पारिवारिक त्रासदी को उजागर करती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा की गंभीरता को भी दर्शाती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

आलीराजपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पति ने 10 बच्चों की मां की लठ से हत्या की, आरोपी फरार

Alirajpur, MP

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति मगन हटिला ने अपनी पत्नी काली बाई के सिर पर लठ से वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त दोनों घर में अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी के लिए गुजरात गए हुए थे।

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया था, जहां गुरुवार को रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के 5 बेटे और 5 बेटियां हैं, जो अब इस हादसे के बाद अनाथ हो गए हैं।

आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

थाना प्रभारी शिवराम तरोले ने बताया कि आरोपी मगन हटिला घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह घटना न केवल पारिवारिक त्रासदी को उजागर करती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा की गंभीरता को भी दर्शाती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/husband-who-is-a-heartbreaking-incident-in-alirajpur-absconded-accused/article-25626

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.