- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Betul, MP
बैतूल ज़िले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम पटवारीढाना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
घटना 3 अगस्त की रात की है, जब 45 वर्षीय सुखराम सेलुकर ने अपनी पत्नी सुम्मीबाई (40) पर कुल्हाड़ी से हमला किया। यह खौफनाक वारदात उसकी 15 वर्षीय बेटी के सामने हुई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, वारदात के समय रात के लगभग दो बजे आरोपी ने पत्नी से झगड़ा शुरू किया, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। उसने पहले गाली-गलौज की और फिर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। सुबह जब बेटी की नींद खुली तो उसने मां को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया। उसने तत्काल अपने मामा राहुल सेलुकर को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी दिलीप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। सीन ऑफ क्राइम यूनिट के प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भीमपुर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई, जिसने तेजी से कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी सुखराम को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी हरिओम पटेल, आबिद अंसारी और उपनिरीक्षक दिलीप यादव सहित पूरी पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए