VIDEO: ‘मैं नकली किसान थोड़ी हूं...’ बोले शिवराज, ट्रैक्टर की स्टेयरिंग थाम खेत में उतरे कृषि मंत्री

Indore, MP

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को इंदौर स्थित सोयाबीन अनुसंधान केंद्र में ट्रैक्टर चलाकर खेती से अपने जुड़ाव को दिखाया। खेत में ट्रैक्टर की स्टेयरिंग थामते हुए उन्होंने कहा,

“मैं नकली किसान थोड़ी हूं... कृषि मंत्री नहीं, असली किसान हूं। मेरे हर रोम में किसान और हर सांस में खेती है।”

इस मौके पर कृषि मंत्रालय की पूरी टीम, राज्य-केंद्र सरकार के अधिकारी, कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ और वैज्ञानिक भी मौजूद रहे। शिवराज सिंह की यह सादगी और जमीन से जुड़ा अंदाज़ एक बार फिर चर्चा में आ गया।

देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संकल्प

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि देश में 1.32 लाख करोड़ रुपए का तेल विदेशों से आयात होता है। इसे रोकने के लिए उन्होंने किसानों के साथ मिलकर सोयाबीन की पैदावार बढ़ाने और वैज्ञानिक तरीकों को खेतों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा,
“सोयाबीन की उत्पादकता वर्षों से बढ़ नहीं रही है। अच्छी किस्म और बेहतर तकनीक से देश को तेल के मामले में आत्मनिर्भर बनाना ही लक्ष्य है।”

वैज्ञानिक प्रयोग अब सीधे किसानों तक

मंत्री ने बताया कि हाल ही में चलाए गए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत वैज्ञानिकों को गांवों तक भेजा गया है ताकि लैब के शोध और नई तकनीकें सीधे किसानों तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा,
“आज देश की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज, कृषि विज्ञान केंद्र और तमाम शोध संस्थान इंदौर में एकजुट हैं। यह देश की कृषि क्रांति की दिशा में बड़ा कदम है।”

ट्रैक्टर चलाते शिवराज का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह चौहान का ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने उनके देसी अंदाज और खेती के प्रति उनके समर्पण की तारीफ की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO: ‘मैं नकली किसान थोड़ी हूं...’ बोले शिवराज, ट्रैक्टर की स्टेयरिंग थाम खेत में उतरे कृषि मंत्री

Indore, MP

“मैं नकली किसान थोड़ी हूं... कृषि मंत्री नहीं, असली किसान हूं। मेरे हर रोम में किसान और हर सांस में खेती है।”

इस मौके पर कृषि मंत्रालय की पूरी टीम, राज्य-केंद्र सरकार के अधिकारी, कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ और वैज्ञानिक भी मौजूद रहे। शिवराज सिंह की यह सादगी और जमीन से जुड़ा अंदाज़ एक बार फिर चर्चा में आ गया।

देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संकल्प

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि देश में 1.32 लाख करोड़ रुपए का तेल विदेशों से आयात होता है। इसे रोकने के लिए उन्होंने किसानों के साथ मिलकर सोयाबीन की पैदावार बढ़ाने और वैज्ञानिक तरीकों को खेतों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा,
“सोयाबीन की उत्पादकता वर्षों से बढ़ नहीं रही है। अच्छी किस्म और बेहतर तकनीक से देश को तेल के मामले में आत्मनिर्भर बनाना ही लक्ष्य है।”

वैज्ञानिक प्रयोग अब सीधे किसानों तक

मंत्री ने बताया कि हाल ही में चलाए गए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत वैज्ञानिकों को गांवों तक भेजा गया है ताकि लैब के शोध और नई तकनीकें सीधे किसानों तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा,
“आज देश की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज, कृषि विज्ञान केंद्र और तमाम शोध संस्थान इंदौर में एकजुट हैं। यह देश की कृषि क्रांति की दिशा में बड़ा कदम है।”

ट्रैक्टर चलाते शिवराज का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह चौहान का ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने उनके देसी अंदाज और खेती के प्रति उनके समर्पण की तारीफ की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/i-am-a-fake-farmer-a-little-said-shivraj-landed/article-25641

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.