मैं हूं 'अभिमन्यु' छतरपुर SP ने अपराधों के प्रति जागरुकता के लिए चलाया अभियान

Chatarpur, MP

मध्य प्रदेश पुलिस समय-समय पर विभिन्न जागरुकता अभियान चलाती रहती है. इनके अभियानों को विधिवत नाम भी दिए गए हैं. ऐसा ही एक अभियान है मैं भी हूं 'अभिमन्यु', इसके तहत विभिन्न अपराधों के खिलाफ समाज को जागरुक किया जाता है.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस विभाग की ओर से मैं हूं 'अभिमन्यु' अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान की शुरुआत मैराथन दौड़ से हुई, जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ABHIछतरपुर ने हरी झंडी दिखाकर किया. मैं हूं 'अभिमन्यु' अभियान समाज में जागरुकता लाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है. छतरपुर जिले में आज दिनांक 3 अक्टूबर को इसकी शुरूआत की जा चुकी है. 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रवासियों को जागरुक किया जाएगा.

क्या है इसका उद्देश्य?

इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालक व बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण एवं लड़के- लड़कियों को समान अवसर प्रदान करना, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना एवं आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण के लिए रुढ़िवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनाना है.

इस अभियान के शुभारंभ पर छतरपुर पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ आयोजित करवायी गई, दौड़ में दिशा लर्निंग सेंटर पुलिस लाइन छतरपुर, विभिन्न विद्यालय, खेल-कूद से जुड़े छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की.

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया. दौड़ पुलिस लाइन से प्रारंभ हुई, महल तिराहा से होते हुए छत्रसाल चौराहा पुलिस हेलमेट बैंक में समापन हुआ. यातायात मोबाइल द्वारा मैराथन दौड़ की पायलेटिंग की जा रही थी.

इन्हें मिला पुरस्कार

इस दौड़ में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर तुलसा, द्वितीय स्थान पर संध्या, तृतीय पायदान पर सपना तथा बालक वर्ग में प्रथम ऋतिक, द्वितीय अंकुर और तृतीय स्थान पर रहने वाले रवि को शील्ड देकर सम्मानित किया गया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Oct 2024 By दैनिक जागरण

मैं हूं 'अभिमन्यु' छतरपुर SP ने अपराधों के प्रति जागरुकता के लिए चलाया अभियान

Chatarpur, MP

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस विभाग की ओर से मैं हूं 'अभिमन्यु' अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान की शुरुआत मैराथन दौड़ से हुई, जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ABHIछतरपुर ने हरी झंडी दिखाकर किया. मैं हूं 'अभिमन्यु' अभियान समाज में जागरुकता लाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है. छतरपुर जिले में आज दिनांक 3 अक्टूबर को इसकी शुरूआत की जा चुकी है. 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रवासियों को जागरुक किया जाएगा.

क्या है इसका उद्देश्य?

इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालक व बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण एवं लड़के- लड़कियों को समान अवसर प्रदान करना, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना एवं आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण के लिए रुढ़िवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनाना है.

इस अभियान के शुभारंभ पर छतरपुर पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ आयोजित करवायी गई, दौड़ में दिशा लर्निंग सेंटर पुलिस लाइन छतरपुर, विभिन्न विद्यालय, खेल-कूद से जुड़े छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की.

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया. दौड़ पुलिस लाइन से प्रारंभ हुई, महल तिराहा से होते हुए छत्रसाल चौराहा पुलिस हेलमेट बैंक में समापन हुआ. यातायात मोबाइल द्वारा मैराथन दौड़ की पायलेटिंग की जा रही थी.

इन्हें मिला पुरस्कार

इस दौड़ में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर तुलसा, द्वितीय स्थान पर संध्या, तृतीय पायदान पर सपना तथा बालक वर्ग में प्रथम ऋतिक, द्वितीय अंकुर और तृतीय स्थान पर रहने वाले रवि को शील्ड देकर सम्मानित किया गया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/i-am-abhimanyu-campaign-chhatarpur-sp-did-this-to-create/article-547

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.