'हनुमान बनकर आया हूं, सुधर जाओ, गर्दन पकड़ ले जाऊंगा थाने', 'चोरों के गांव' में SP की चेतावनी

Rajgad, MP

'प्रशासन के हनुमान के रूप में आपके पास आया हूं. क्राइम करने वाले सुधर जाएं वरना बुरा होगा.' यह चेतावनी राजगढ़ एसपी ने दी है.

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कड़िया सांसी गांव में श्रीराम कथा के समापन अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा भी शामिल हुए. उन्होंने अपने संबोधन में एक और जहां अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले लोगों को अच्छे कार्य की तरफ आकर्षित करने के लिए प्रेरित किया. वहीं न सुधरने वाले लोगों को बड़े ही प्यार और दुलार के साथ अल्टीमेटम भी दिया. बता दें कि कड़ियां सांसी गांव चोरी की घटनाओं के लिए बदनाम है.

'गांव की सबसे बड़ी और आखिरी पंचायत में ही लूंगा'
एसपी के इस अंदाज की हर कोई सराहना कर रहा है. उन्होंने अपने फर्ज के साथ-साथ मानवता का फर्ज निभाते हुए बुरे कामों से आरोपियों के परिवार को होने वाली परेशानी से भी रुबरु कराया. एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि, अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले लोगों का बहिष्कार कीजिए और पुलिस को सूचना देकर ऐसे लोगों को जेल में बंद कराइए. मैं आपके साथ खड़ा हूं. मैंने पिछली बार कहा था, यदि कोई भी व्यक्ति पुलिस को सूचना दे और उसे कोई धमकी दे,तो ध्यान रखना, इस गांव की सबसे बड़ी और आखिरी पंचायत में ही लूंगा.'' उन्होंने कहा कि, ''यही लोग अपराध और चोरों का विरोध करेंगे तो हालात सुधर जाएंगे.''

हनुमान जी भी पुलिस की तरह थे
राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने भगवान हनुमान का उदाहरण देते हुए कहा कि, भगवान हनुमान भी पुलिस की तरह थे. वो गए थे रावण के पास उसे समझाने के लिए कि, आपने गलती की है, गलती स्वीकार करो और सीता मैया को वापस भेज दो. लेकिन रावण तो रावण था सबने समझाने का प्रयास किया वो नहीं माना, तो लंका जल गई. इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि प्रशासन के हनुमान के रूप में मैं आपके पास आया हूं.''

''मैं आपसे अनुरोध कर रहा हूं कि कृपया करके सही चीजों में आप लोग आगे बढ़ें. आप दो कदम चलेंगे में 20 कदम चलने के लिए तैयार हूं. लेकिन आप हमे कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर न करें, हमें भी छोटे बच्चे, माता बहने दिखाई देती हैं, जो आपकी जमानत के लिए वकीलों के हाथ पैर जोड़ती रहती हैं. अपने गहने गिरवी रखती हैं, उसके बाद जमानत कराती हैं. ऐसे जीवन का क्या सुख.''

मुख्य धारा से जुड़ने वाले लोगों से एसपी का वादा
जिन लोगों पर क्रिमिनल केस हैं और वह मुख्य धारा से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें एसपी ने विश्वास दिलाया कि, ''एक मार्च के पहले के सभी केस की लीगल प्रोसेस आपके माध्यम से होगी. लेकिन एक मार्च के बाद का कोई भी फर्जी केस या किसी केस में आपका नाम नहीं होगा उसमें आपका नाम कताई नहीं आएगा. ऐसा न हो आपकी फोटो इसलिए अखबार में आए कि 3 किलो सोने के साथ पकड़े गए, बल्कि इसलिए आए कि इन्होंने अपने बच्चों को अच्छा पढ़कर अच्छे मुकाम तक पहुंचाया, जो यहां के बहुत से लोग कर रहे हैं.''

गर्दन पकड़कर घर से लेकर जाउंगा अराधियों को
राजगढ़ एसपी ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि, ''पंचायतों में जो घर तोड़ने वाली बातें होती हैं, तो मैं आपसे वादा करता हूं, यदि किसी भी चोर ने अगर मुखबिरी के नाम पर गांव के उन सामान्य जन को जो अपराधों में लिप्त नहीं हैं, यदि बाल भी उखाड़ लिया तो उसके लिए मुझसे बुरा कोई नहीं है. ये में लिखकर दे रहा हूं. यदि में गर्दन पकड़कर उसे घर से नहीं लेकर गया तो आप मेरा नाम बदल देना. ये में पिछले एक साल से बोल रहा हूं और हम कर भी रहे हैं. यदि गलत है तो गलत है और सजा मिलेगी.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

'हनुमान बनकर आया हूं, सुधर जाओ, गर्दन पकड़ ले जाऊंगा थाने', 'चोरों के गांव' में SP की चेतावनी

Rajgad, MP

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कड़िया सांसी गांव में श्रीराम कथा के समापन अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा भी शामिल हुए. उन्होंने अपने संबोधन में एक और जहां अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले लोगों को अच्छे कार्य की तरफ आकर्षित करने के लिए प्रेरित किया. वहीं न सुधरने वाले लोगों को बड़े ही प्यार और दुलार के साथ अल्टीमेटम भी दिया. बता दें कि कड़ियां सांसी गांव चोरी की घटनाओं के लिए बदनाम है.

'गांव की सबसे बड़ी और आखिरी पंचायत में ही लूंगा'
एसपी के इस अंदाज की हर कोई सराहना कर रहा है. उन्होंने अपने फर्ज के साथ-साथ मानवता का फर्ज निभाते हुए बुरे कामों से आरोपियों के परिवार को होने वाली परेशानी से भी रुबरु कराया. एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि, अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले लोगों का बहिष्कार कीजिए और पुलिस को सूचना देकर ऐसे लोगों को जेल में बंद कराइए. मैं आपके साथ खड़ा हूं. मैंने पिछली बार कहा था, यदि कोई भी व्यक्ति पुलिस को सूचना दे और उसे कोई धमकी दे,तो ध्यान रखना, इस गांव की सबसे बड़ी और आखिरी पंचायत में ही लूंगा.'' उन्होंने कहा कि, ''यही लोग अपराध और चोरों का विरोध करेंगे तो हालात सुधर जाएंगे.''

हनुमान जी भी पुलिस की तरह थे
राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने भगवान हनुमान का उदाहरण देते हुए कहा कि, भगवान हनुमान भी पुलिस की तरह थे. वो गए थे रावण के पास उसे समझाने के लिए कि, आपने गलती की है, गलती स्वीकार करो और सीता मैया को वापस भेज दो. लेकिन रावण तो रावण था सबने समझाने का प्रयास किया वो नहीं माना, तो लंका जल गई. इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि प्रशासन के हनुमान के रूप में मैं आपके पास आया हूं.''

''मैं आपसे अनुरोध कर रहा हूं कि कृपया करके सही चीजों में आप लोग आगे बढ़ें. आप दो कदम चलेंगे में 20 कदम चलने के लिए तैयार हूं. लेकिन आप हमे कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर न करें, हमें भी छोटे बच्चे, माता बहने दिखाई देती हैं, जो आपकी जमानत के लिए वकीलों के हाथ पैर जोड़ती रहती हैं. अपने गहने गिरवी रखती हैं, उसके बाद जमानत कराती हैं. ऐसे जीवन का क्या सुख.''

मुख्य धारा से जुड़ने वाले लोगों से एसपी का वादा
जिन लोगों पर क्रिमिनल केस हैं और वह मुख्य धारा से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें एसपी ने विश्वास दिलाया कि, ''एक मार्च के पहले के सभी केस की लीगल प्रोसेस आपके माध्यम से होगी. लेकिन एक मार्च के बाद का कोई भी फर्जी केस या किसी केस में आपका नाम नहीं होगा उसमें आपका नाम कताई नहीं आएगा. ऐसा न हो आपकी फोटो इसलिए अखबार में आए कि 3 किलो सोने के साथ पकड़े गए, बल्कि इसलिए आए कि इन्होंने अपने बच्चों को अच्छा पढ़कर अच्छे मुकाम तक पहुंचाया, जो यहां के बहुत से लोग कर रहे हैं.''

गर्दन पकड़कर घर से लेकर जाउंगा अराधियों को
राजगढ़ एसपी ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि, ''पंचायतों में जो घर तोड़ने वाली बातें होती हैं, तो मैं आपसे वादा करता हूं, यदि किसी भी चोर ने अगर मुखबिरी के नाम पर गांव के उन सामान्य जन को जो अपराधों में लिप्त नहीं हैं, यदि बाल भी उखाड़ लिया तो उसके लिए मुझसे बुरा कोई नहीं है. ये में लिखकर दे रहा हूं. यदि में गर्दन पकड़कर उसे घर से नहीं लेकर गया तो आप मेरा नाम बदल देना. ये में पिछले एक साल से बोल रहा हूं और हम कर भी रहे हैं. यदि गलत है तो गलत है और सजा मिलेगी.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/i-have-come-as-hanuman-improve-the-neck-and-take/article-12448

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.