- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नवरात्रि में इस पहल की हर जगह चर्चा.... अगर पैदा होती है बेटी तो हॉस्पिटल नहीं लेगा फीस
नवरात्रि में इस पहल की हर जगह चर्चा.... अगर पैदा होती है बेटी तो हॉस्पिटल नहीं लेगा फीस
Burhanpur, MP
मध्य प्रदेश के एक प्राइवेट अस्पताल ने शारदीय नवरात्रि पर बहुत ही अनूठी पहल की शुरूआत की है. अस्पताल ने ऐलान किया है कि अगर नवरात्रि में कोई भी बेटी का जन्म होता है तो उनसे अस्पताल का कोई भी खर्च नहीं लिया जाएगा.
आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. पूरे देशभर में माता के भक्त माता के मंदिर में जाकर आराधना और दर्शन कर रहें हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश के बुरहानपुर का प्रेशियस लाइफ केयर हॉस्पिटल काफी चर्चा में है. चर्चा की वजह यह है कि अस्पताल प्रशासन ने नवरात्रि में पैदा लेने वाली बेटियों के मां-बाप से किसी भी तरह के फीस न लेने की घोषणा कर दी है.
दरअसल, प्रेशियस लाइफ केयर हॉस्पिटल संचालक ने घोषणा किया है कि नवरात्रि के 9 दिनों तक उनके अस्पताल में किसी भी मां-बाप को अगर बेटी पैदा होती है तो ऐसे परिवार से डिलीवरी की कोई भी फीस नहीं ली जाएगी. उनका पूरा खर्च खुद अस्पताल प्रशासन उठाएगा. दिलचस्प बात यह है कि बुरहानपुर का यह अस्पताल ये अनूठी पहल पिछले 3 सालों से कर रहा है.
अस्पताल संचालक का कहना बेटियों के सम्मान में शुरू की है ये पहल
प्रेशियस लाइफ केयर हॉस्पिटल के संचालक ऋषि बंड कहते है कि- हमारा मुख्य उद्देश्य 'बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ और बेटियों का सम्मान है, हमने इसलिए चैत्र और शारदीय नवरात्रि में जन्म लेने वाली बेटियों के मां-बाप से डिलीवरी के दौरान होने वाले किसी भी तरह के खर्च को खुद ही उठान का फैसला लिया है. आगे ऋषि बंड कहते हैं कि पिछले तीन साल में जब से हमने इस योजना की शुरुआत की है तब से लेकर अब तक 14 परिवारों ने इस योजना का लाभ उठाया है. 
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए