ईडी का छापा पड़ा तो चूहा मारने का जहर खाकर जान देने की कोशिश, नोट में मंत्री चिराग पासवान का नाम; जानें पूरा मामला

BHOPAL, MP

भोपाल में जयश्री गायत्री फूड्स की पायल मोदी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्होंने नोट में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम लिखा है। वहीं पांच अन्य लोगों पर कई एजेंसियों से छापेमारी का आरोप लगाया। ईडी को छापेमारी में 66 करोड़ की संपत्ति, नकद और लग्जरी गाड़ियां मिलीं। कंपनी पर मिलावटी दूध उत्पाद बेचने का आरोप है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जयश्री गायत्री फूड्स की पायल मोदी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गुरुवार शाम को उन्होंने चूहे मारने की दवा खा ली। उन्हें बंसल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पायल ने एक नोट भी छोड़ा है। इसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम शामिल है। साथ ही पांच अन्य लोगों पर कई एजेंसियों से छापेमारी करवाने का आरोप लगाया है। यह घटना ईडी द्वारा उनकी कंपनी पर छापेमारी के एक दिन बाद हुई है। ईडी को छापेमारी में 66 करोड़ की संपत्ति, 25 लाख नकद और लग्जरी गाड़ियां मिलीं। कंपनी पर फर्जी लैब सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करके मिलावटी दूध उत्पाद बेचने का आरोप है।

जयश्री गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक किशन मोदी की पत्नी पायल मोदी ने गुरुवार शाम इस घटना को अंजाम दिया। पर समय पर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अभी तक इस कोशिश की वजह का पता नहीं लगा पाई है। लेकिन एक नोट मिला है, जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और पांच अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मंत्री चिराग पासवान सहित इनके नाम

पायल मोदी जयश्री कंपनी की डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने अपने नोट में चिराग पासवान के अलावा सुनील त्रिपाठी, वेद प्रकाश पांडे, भगवान सिंह मेवाड़ा, चंद्र प्रकाश पांडे और हितेश पंजाबी का नाम लिखा है। नोट में दावा किया गया है कि ये सभी लोग चिराग पासवान के राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करके उनकी कंपनियों पर सीजीएसटी, एफएसएसएआई, ईओडब्ल्यू और ईडी से छापेमारी करवा रहे हैं। नोट में यह भी बताया गया है कि चंद्र प्रकाश पांडे और चिराग पासवान रिश्ते में जीजा-साले हैं, जबकि वेद प्रकाश पांडे और चंद्र प्रकाश पांडे सगे भाई हैं।

पति ने की नोट की पुष्टि

पुलिस ने नोट मिलने की पुष्टि की है, लेकिन अभी उसे जब्त नहीं किया गया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र कोल संधू ने बताया कि नोट को जांच में शामिल किया जाएगा। किशन मोदी ने भी पुष्टि की है कि सुसाइड नोट उनकी पत्नी ने ही लिखा है।

कई ठिकानों पर मारा छापा

ईडी की छापेमारी की बात करें तो बुधवार को भोपाल, सीहोर और मुरैना में कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की गई। ईडी को छापेमारी में 66 करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज, 25 लाख रुपये नकद और बीएमडब्ल्यू और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां मिली हैं। ईडी ने कंपनी की 6.26 करोड़ रुपये की एफडी भी फ्रीज कर दी है। ईडी की कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत की गई है।

जांच में मिली अनियमितता

ईडी की जांच में पता चला है कि कंपनी फर्जी लैब सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करके मिलावटी दूध उत्पाद बेच रही थी। यह मिलावटी उत्पाद देश और विदेश दोनों जगह सप्लाई किए जा रहे थे। कंपनी के निदेशक इस धोखाधड़ी में शामिल थे। उत्पादन और वितरण दोनों में ही गड़बड़ी पाई गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jan 2025 By दैनिक जागरण

ईडी का छापा पड़ा तो चूहा मारने का जहर खाकर जान देने की कोशिश, नोट में मंत्री चिराग पासवान का नाम; जानें पूरा मामला

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जयश्री गायत्री फूड्स की पायल मोदी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गुरुवार शाम को उन्होंने चूहे मारने की दवा खा ली। उन्हें बंसल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पायल ने एक नोट भी छोड़ा है। इसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम शामिल है। साथ ही पांच अन्य लोगों पर कई एजेंसियों से छापेमारी करवाने का आरोप लगाया है। यह घटना ईडी द्वारा उनकी कंपनी पर छापेमारी के एक दिन बाद हुई है। ईडी को छापेमारी में 66 करोड़ की संपत्ति, 25 लाख नकद और लग्जरी गाड़ियां मिलीं। कंपनी पर फर्जी लैब सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करके मिलावटी दूध उत्पाद बेचने का आरोप है।

जयश्री गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक किशन मोदी की पत्नी पायल मोदी ने गुरुवार शाम इस घटना को अंजाम दिया। पर समय पर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अभी तक इस कोशिश की वजह का पता नहीं लगा पाई है। लेकिन एक नोट मिला है, जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और पांच अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मंत्री चिराग पासवान सहित इनके नाम

पायल मोदी जयश्री कंपनी की डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने अपने नोट में चिराग पासवान के अलावा सुनील त्रिपाठी, वेद प्रकाश पांडे, भगवान सिंह मेवाड़ा, चंद्र प्रकाश पांडे और हितेश पंजाबी का नाम लिखा है। नोट में दावा किया गया है कि ये सभी लोग चिराग पासवान के राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करके उनकी कंपनियों पर सीजीएसटी, एफएसएसएआई, ईओडब्ल्यू और ईडी से छापेमारी करवा रहे हैं। नोट में यह भी बताया गया है कि चंद्र प्रकाश पांडे और चिराग पासवान रिश्ते में जीजा-साले हैं, जबकि वेद प्रकाश पांडे और चंद्र प्रकाश पांडे सगे भाई हैं।

पति ने की नोट की पुष्टि

पुलिस ने नोट मिलने की पुष्टि की है, लेकिन अभी उसे जब्त नहीं किया गया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र कोल संधू ने बताया कि नोट को जांच में शामिल किया जाएगा। किशन मोदी ने भी पुष्टि की है कि सुसाइड नोट उनकी पत्नी ने ही लिखा है।

कई ठिकानों पर मारा छापा

ईडी की छापेमारी की बात करें तो बुधवार को भोपाल, सीहोर और मुरैना में कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की गई। ईडी को छापेमारी में 66 करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज, 25 लाख रुपये नकद और बीएमडब्ल्यू और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां मिली हैं। ईडी ने कंपनी की 6.26 करोड़ रुपये की एफडी भी फ्रीज कर दी है। ईडी की कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत की गई है।

जांच में मिली अनियमितता

ईडी की जांच में पता चला है कि कंपनी फर्जी लैब सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करके मिलावटी दूध उत्पाद बेच रही थी। यह मिलावटी उत्पाद देश और विदेश दोनों जगह सप्लाई किए जा रहे थे। कंपनी के निदेशक इस धोखाधड़ी में शामिल थे। उत्पादन और वितरण दोनों में ही गड़बड़ी पाई गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/if-the-ed-raid-then-try-to-die-by-eating/article-9043

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.