"अगर आपातकाल आज होता तो लोकतंत्र नहीं बचता": युवा संसद में बोले सीएम मोहन यादव

Bhopal, MP

भोपाल में शुक्रवार को आयोजित युवा संसद (Yuva Sansad) कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपातकाल के मुद्दे पर युवाओं से संवाद किया। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर नगर निगम सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने कहा, "अगर आपातकाल आज लागू होता, तो न अखबार आपके पास आता और न ही टीवी पर खबरें दिखतीं।"

उन्होंने युवाओं से सवाल करते हुए पूछा कि "आपातकाल पर युवा संसद बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी?" इस संवाद के माध्यम से उन्होंने अभिव्यक्ति की आज़ादी और लोकतंत्र के मूल्यों की अहमियत पर जोर दिया।

"जो मां ने किया, वही बेटा कर रहा है"

सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "जिस तरह इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को कुचला, वही शैली आज राहुल गांधी भी अपना रहे हैं।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उस समय आपातकाल का सहारा सिर्फ राजनीतिक स्वार्थों और भ्रष्टाचार के आरोपों को दबाने के लिए लिया गया था।

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। वीडी शर्मा ने कहा, "जब देश में लोकतंत्र की हत्या हुई, तब हजारों युवाओं ने जेल की यातनाएं झेली थीं।" उन्होंने यह भी कहा कि "आज के युवा जानें कि 1975 में संविधान को कैसे तोड़ा-मरोड़ा गया था।"

"एक तब के नरेंद्र थे, एक अब के नरेंद्र हैं"

वीडी शर्मा ने अपने भाषण में जेपी आंदोलन को याद करते हुए कहा कि "एक समय नरेंद्र (नरेंद्र दत्त) जेल में थे, आज के नरेंद्र (मोदी) 2047 के विकसित भारत का सपना लेकर चल रहे हैं।" उन्होंने युवाओं से कहा कि वे इतिहास से सबक लें और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूक बनें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

"अगर आपातकाल आज होता तो लोकतंत्र नहीं बचता": युवा संसद में बोले सीएम मोहन यादव

Bhopal, MP

उन्होंने युवाओं से सवाल करते हुए पूछा कि "आपातकाल पर युवा संसद बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी?" इस संवाद के माध्यम से उन्होंने अभिव्यक्ति की आज़ादी और लोकतंत्र के मूल्यों की अहमियत पर जोर दिया।

"जो मां ने किया, वही बेटा कर रहा है"

सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "जिस तरह इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को कुचला, वही शैली आज राहुल गांधी भी अपना रहे हैं।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उस समय आपातकाल का सहारा सिर्फ राजनीतिक स्वार्थों और भ्रष्टाचार के आरोपों को दबाने के लिए लिया गया था।

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। वीडी शर्मा ने कहा, "जब देश में लोकतंत्र की हत्या हुई, तब हजारों युवाओं ने जेल की यातनाएं झेली थीं।" उन्होंने यह भी कहा कि "आज के युवा जानें कि 1975 में संविधान को कैसे तोड़ा-मरोड़ा गया था।"

"एक तब के नरेंद्र थे, एक अब के नरेंद्र हैं"

वीडी शर्मा ने अपने भाषण में जेपी आंदोलन को याद करते हुए कहा कि "एक समय नरेंद्र (नरेंद्र दत्त) जेल में थे, आज के नरेंद्र (मोदी) 2047 के विकसित भारत का सपना लेकर चल रहे हैं।" उन्होंने युवाओं से कहा कि वे इतिहास से सबक लें और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूक बनें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/if-the-emergency-had-been-today-democracy-would-not-have/article-25725

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.