शराब के लिए 500 रुपये नहीं दिए तो नाती ने हंसिए से दादी का गला काटा

JABALPUR, MP

जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर नाती ने अपनी बुआ दादी की हत्या कर दी.

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर नाती ने दादी बुआ की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या की जांच शुरू कर दी. सुराग मिलने पर पुलिस ने आरोपी नाती को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया.

जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम पौड़ा की घटना

दरअसल घटना जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम पौड़ा की है. यहां 1 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पौड़ा में 57 वर्षीय बुट्टन बाई कोल की हत्या कर दी गई है. पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और सिहोरा थाना प्रभारी को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. जिसके लिए एक टीम का गठन किया गया.

पुलिस जांच के दौरान कुछ अहम सुराग मिले. शक के आधार पर महिला की हत्या में उसके रिश्ते के नाती संतोष कोल(27) को गिरफ्तार किया गया. आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल लिया. आरोपी ने बताया कि 28 फरवरी की रात वह शराब पीकर अपनी दादी के घर गया था. उसने दादी से 500 रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने केवल 200 रुपये देने की पेशकश की. गुस्से में आकर उसने दादी का गला घोटा फिर हसियां से उनका गला काट दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त हंसिया किया बरामद

हत्या के बाद आरोपी ने मृतका के ब्लाउज में रखे 1200 रुपये निकाल लिए और अपनी मोटरसाइकिल से गांव दोहतरा भाग गया. इन पैसों से उसने पेट्रोल डलवाया और शराब खरीदी. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की हंसिया बरामद कर लिया.

मामले में एडिशन एसपी सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी देते बताया "पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 315 बीएनएस भी जोड़ दी गई. उसे न्यायालय में पेश किया गया. जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. साथ ही यह मामला एक दुखद पारिवारिक अपराध का उदाहरण है, जहां लालच और शराब के नशे ने एक निर्दोष महिला की जान ले ली."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

शराब के लिए 500 रुपये नहीं दिए तो नाती ने हंसिए से दादी का गला काटा

JABALPUR, MP

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर नाती ने दादी बुआ की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या की जांच शुरू कर दी. सुराग मिलने पर पुलिस ने आरोपी नाती को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया.

जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम पौड़ा की घटना

दरअसल घटना जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम पौड़ा की है. यहां 1 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पौड़ा में 57 वर्षीय बुट्टन बाई कोल की हत्या कर दी गई है. पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और सिहोरा थाना प्रभारी को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. जिसके लिए एक टीम का गठन किया गया.

पुलिस जांच के दौरान कुछ अहम सुराग मिले. शक के आधार पर महिला की हत्या में उसके रिश्ते के नाती संतोष कोल(27) को गिरफ्तार किया गया. आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल लिया. आरोपी ने बताया कि 28 फरवरी की रात वह शराब पीकर अपनी दादी के घर गया था. उसने दादी से 500 रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने केवल 200 रुपये देने की पेशकश की. गुस्से में आकर उसने दादी का गला घोटा फिर हसियां से उनका गला काट दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त हंसिया किया बरामद

हत्या के बाद आरोपी ने मृतका के ब्लाउज में रखे 1200 रुपये निकाल लिए और अपनी मोटरसाइकिल से गांव दोहतरा भाग गया. इन पैसों से उसने पेट्रोल डलवाया और शराब खरीदी. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की हंसिया बरामद कर लिया.

मामले में एडिशन एसपी सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी देते बताया "पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 315 बीएनएस भी जोड़ दी गई. उसे न्यायालय में पेश किया गया. जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. साथ ही यह मामला एक दुखद पारिवारिक अपराध का उदाहरण है, जहां लालच और शराब के नशे ने एक निर्दोष महिला की जान ले ली."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/if-you-did-not-give-500-rupees-for-alcohol-then/article-13300

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.