- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रीवा: 3 क्विंटल गांजा और कार सहित ₹50 लाख की अवैध खेप जब्त
रीवा: 3 क्विंटल गांजा और कार सहित ₹50 लाख की अवैध खेप जब्त
रीवा/मनगवां, MP
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनगवां पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
थाना प्रभारी वर्षा सोनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रघुनाथगंज कस्बे के समीप अमहा नहर क्षेत्र में दबिश देकर करीब तीन क्विंटल गांजा बरामद किया है। बरामद सामग्री की कुल बाजार कीमत 50 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार को रघुनाथगंज के अमहा नहर के पास घेराबंदी की। मौके पर एक वाहन की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया।
बताया गया कि जब्त किए गए गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत ₹44 लाख है, जबकि गांजा तस्करी में उपयोग हो रही कार की कीमत ₹6.5 लाख बताई जा रही है।
थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने बताया कि “मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह अब तक की सबसे बड़ी जब्ती में से एक है। आरोपियों की पहचान और नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।”
फिलहाल, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। संभावना है कि यह तस्करी प्रदेश के अन्य जिलों या सीमावर्ती राज्यों तक फैली हो सकती है।
इस कार्रवाई को स्थानीय पुलिस की सतर्कता और सूचना तंत्र की मजबूती का प्रत्यक्ष प्रमाण माना जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए