अवैध निर्माण बना मौत की वजह: जबलपुर में दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, एक घायल

Jabalpur, MP

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अवैध निर्माण की लापरवाही एक बुजुर्ग महिला की जान ले गई। बेलबाग थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ले में पड़ोसी के मकान की दीवार गिरने से 70 वर्षीय द्रौपदी बाई की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने इस हादसे के पीछे अवैध निर्माण कार्य को जिम्मेदार ठहराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका द्रौपदी बाई अपने बेटे गेंदालाल और अन्य परिजनों के साथ घर में रह रही थीं। उनके पड़ोसी विजय चौधरी, सुमित चौधरी और जैकी चौधरी अपने मकान के छज्जे पर अवैध रूप से दीवार का निर्माण करवा रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान कई बार आपत्ति जताई गई थी, लेकिन आरोपितों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

बीती रात अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में नीचे रहने वाली द्रौपदी बाई आ गईं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं परिवार की एक अन्य महिला को भी गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

परिजनों का आरोप है कि बार-बार विरोध और चेतावनी के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस लापरवाही और अवैध निर्माण के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अवैध निर्माण बना मौत की वजह: जबलपुर में दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, एक घायल

Jabalpur, MP

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका द्रौपदी बाई अपने बेटे गेंदालाल और अन्य परिजनों के साथ घर में रह रही थीं। उनके पड़ोसी विजय चौधरी, सुमित चौधरी और जैकी चौधरी अपने मकान के छज्जे पर अवैध रूप से दीवार का निर्माण करवा रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान कई बार आपत्ति जताई गई थी, लेकिन आरोपितों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

बीती रात अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में नीचे रहने वाली द्रौपदी बाई आ गईं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं परिवार की एक अन्य महिला को भी गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

परिजनों का आरोप है कि बार-बार विरोध और चेतावनी के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस लापरवाही और अवैध निर्माण के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/illegal-construction-caused-death-due-to-death-of-an-elderly/article-24644

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.