जंगल में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी गई: 9 लाख रुपये की शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ओंकारेश्वर।

खरगोन जिले के बड़वाह क्षेत्र में आबकारी विभाग ने एक विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सिद्धवरकूट-ओंकारेश्वर सड़क मार्ग के वन क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान करीब 150 लीटर हाथ भट्टी से बनी शराब और 9,200 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है।

आबकारी अमले ने मठ पलासिया, गुफा फाल्या और रावत पलासिया के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इन स्थानों पर शराब उत्पादन कर आसपास के इलाकों में वितरण की योजना बना रहे थे। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगल में तीन स्थानों पर विशेष भट्टियां बनाई गई थीं, जिनके माध्यम से बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था। त्वरित कार्रवाई से न केवल अवैध शराब का उत्पादन रोका गया, बल्कि इस धंधे से जुड़े माफिया नेटवर्क का भी पर्दाफाश हुआ है।

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान निरंतर जारी रखने की बात अधिकारियों ने कही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Sep 2025 By दैनिक जागरण

जंगल में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी गई: 9 लाख रुपये की शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ओंकारेश्वर।

खरगोन जिले के बड़वाह क्षेत्र में आबकारी विभाग ने एक विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सिद्धवरकूट-ओंकारेश्वर सड़क मार्ग के वन क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान करीब 150 लीटर हाथ भट्टी से बनी शराब और 9,200 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है।

आबकारी अमले ने मठ पलासिया, गुफा फाल्या और रावत पलासिया के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इन स्थानों पर शराब उत्पादन कर आसपास के इलाकों में वितरण की योजना बना रहे थे। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगल में तीन स्थानों पर विशेष भट्टियां बनाई गई थीं, जिनके माध्यम से बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था। त्वरित कार्रवाई से न केवल अवैध शराब का उत्पादन रोका गया, बल्कि इस धंधे से जुड़े माफिया नेटवर्क का भी पर्दाफाश हुआ है।

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान निरंतर जारी रखने की बात अधिकारियों ने कही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/illegal-liquor-factory-caught-in-the-forest-arrested-two-accused/article-32712

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.