- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अशोकनगर में नदी किनारे बन रही थी अवैध शराब, पुलिस ने पहुंचकर बिगाड़ दिया खेल
अशोकनगर में नदी किनारे बन रही थी अवैध शराब, पुलिस ने पहुंचकर बिगाड़ दिया खेल
Ashoknagar, MP
अशोकनगर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नदी किनारे चल रहे अवैध शराब कारोबार का खुलासा किया. पुलिस ने शराब जब्त की है.
जिले में करीला मेले को देखते हुए पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. जिसमें लगभग 5 लाख की शराब पकड़ी गई है. यह अवैध शराब ओरनदी के किनारों पर बन रही थी. कचनार पुलिस ने माधौगढ़ गांव में दबिश दी. यहां (ओर नदी) में बड़ी मात्रा में अवैध हाथ भट्टी की शराब बनाई जा रही थी. पुलिस को देखते ही एक आरोपी टंकियों और बोरों को छोड़कर भाग गया.
छापेमारी में 5 लाख का लहान और शराब जब्त
पुलिस टीम ने मौके से लोहे और प्लास्टिक की टंकियों में रखा करीब 5000 लीटर गुड़ लहान जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए है. इसके अलावा दो केन में 110 लीटर कच्ची शराब भी मिली. जिसकी कीमत 16,500 रुपए आंकी गई. पुलिस ने गुड़ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया.
8 दिन पहले भी यहीं से 8 लाख की शराब जब्त
4 मार्च को पुलिस की संयुक्त टीम ने माधोगढ़ में छापामार की थी. इस दौरान पुलिस ने उस समय लगभग 8 लाख रुपए की शराब जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया था. इसके बाद आज भी पुलिस ने इसी जगह पर लगभग 5 लाख की शराब जब्त की है.
शराब पकड़ी, लेकिन कोई गिरफ्तार नहीं
बता दें यह माधौगढ़ पारदियो का इलाका कहा जाता है. यहां पर लंबे समय से अवैध शराब बनाने का कारोबार संचालित किया जाता रहा है. पुलिस ने अवैध शराब तो जब्त की, लेकिन कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है, बल्कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. मामले में एसपी विनीत कुमार जैन ने बताया कि "इस कार्रवाई में कचनार, देहात, शाढौरा, पिपरई थानों और पुलिस लाइन के 40-50 पुलिसकर्मी शामिल रहे. इससे पहले भी पुलिस ने माधौगढ़ की नदी से लाखों का लहान नष्ट कर अवैध शराब जब्त की थी. करीला मिली में शराब की सप्लाई ना हो इसलिए जिले भर में इस प्रकार की करवाई की जा रही है."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए