कैबिनेट बैठक में अहम फैसले: ट्रांसफर पॉलिसी को मिली मंजूरी, पराली जलाने पर रुकेगी किसान सम्मान निधि

Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सबसे बड़ी घोषणा प्रदेश में स्थानांतरण नीति (ट्रांसफर पॉलिसी) को लेकर हुई, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। नई नीति के तहत 1 मई से 30 मई तक स्थानांतरण की प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

 बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता में बताया कि ट्रांसफर अब केवल निर्धारित समय सीमा में ही होंगे और इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। स्थानांतरण की सीमा भी तय की गई है—200 पदों तक 20%, 200 से 1000 पदों तक 15% और 1000 से अधिक पदों तक केवल 10% स्थानांतरण की अनुमति दी जाएगी। वहीं, स्वैच्छिक ट्रांसफर के लिए भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। प्रत्येक विभाग को अपनी ट्रांसफर पॉलिसी बनानी होगी, जिसकी सूचना सामान्य प्रशासन विभाग को देनी होगी।

पराली जलाने वालों पर लगेगा प्रतिबंध

बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया गया। पराली जलाने से बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए तय किया गया है कि जो किसान पराली जलाते पाए जाएंगे, उनकी किसान सम्मान निधि एक वर्ष के लिए रोक दी जाएगी। मंत्री विजयवर्गीय ने किसानों से अपील की कि वे थोड़े से लाभ के लिए पर्यावरण और भविष्य से समझौता न करें। सरकार का उद्देश्य है कि स्वच्छ हवा और हरित परिवेश की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

कैबिनेट बैठक में अहम फैसले: ट्रांसफर पॉलिसी को मिली मंजूरी, पराली जलाने पर रुकेगी किसान सम्मान निधि

Bhopal

 बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता में बताया कि ट्रांसफर अब केवल निर्धारित समय सीमा में ही होंगे और इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। स्थानांतरण की सीमा भी तय की गई है—200 पदों तक 20%, 200 से 1000 पदों तक 15% और 1000 से अधिक पदों तक केवल 10% स्थानांतरण की अनुमति दी जाएगी। वहीं, स्वैच्छिक ट्रांसफर के लिए भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। प्रत्येक विभाग को अपनी ट्रांसफर पॉलिसी बनानी होगी, जिसकी सूचना सामान्य प्रशासन विभाग को देनी होगी।

पराली जलाने वालों पर लगेगा प्रतिबंध

बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया गया। पराली जलाने से बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए तय किया गया है कि जो किसान पराली जलाते पाए जाएंगे, उनकी किसान सम्मान निधि एक वर्ष के लिए रोक दी जाएगी। मंत्री विजयवर्गीय ने किसानों से अपील की कि वे थोड़े से लाभ के लिए पर्यावरण और भविष्य से समझौता न करें। सरकार का उद्देश्य है कि स्वच्छ हवा और हरित परिवेश की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/important-decisions-in-cabinet-meeting-will-stop-the-approval-of/article-19021

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.