जबलपुर में जंगल से मिले बिजली विभाग के अहम कागजात

जबलपुर (म.प्र.)

On

स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को सौंपे दस्तावेज, लापरवाही पर उठे सवाल

शहर के रामपुर स्थित बिजली विभाग मुख्यालय के पास जंगल में सोमवार दोपहर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बिखरे हुए मिले। राहगीरों की नजर जब इन फाइलों पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दस्तावेजों को एकत्र कर कार्यालय ले गए।

पुराने प्रोजेक्ट से जुड़े बताए जा रहे दस्तावेज

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये कागजात पावर जनरेटिंग कंपनी की सिविल परियोजनाओं से संबंधित हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित कार्यालय वर्ष 2000 में बंद हो चुका है। सोमवार को नयागांव से ऑटो के जरिए पुराने रिकॉर्ड शक्ति भवन लाए जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में फाइलें गिर गईं।

स्थानीय लोगों ने जब दस्तावेजों को देखा तो उनमें प्रोजेक्ट रिपोर्ट, ऑपरेशन-मेंटेनेंस मैन्युअल, ड्रॉइंग और मैप से जुड़े कागजात पाए गए। कुछ फाइलों पर मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, रामपुर जबलपुर का उल्लेख भी था।

वकील और पूर्व पार्षद ने उठाए सवाल

रामपुर निवासी एडवोकेट दिनेश बर्मन और पूर्व पार्षद ठाड़ेश्वर महावर ने बताया कि यदि ये दस्तावेज संवेदनशील हैं तो इन्हें इस तरह खुले में नहीं छोड़ा जाना चाहिए था। उनका कहना है कि यदि रिकॉर्ड अनुपयोगी हो चुके थे तो नियमानुसार उन्हें नष्ट किया जाना चाहिए था।

दोनों ने आशंका जताई कि यदि ऐसे दस्तावेज गलत हाथों में चले जाते तो नुकसान संभव था। उन्होंने इस पूरे मामले को विभागीय लापरवाही करार दिया और जांच की मांग की।

सिविल परियोजना से जुड़े चीफ इंजीनियर एम.एल. अहिरवार से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि वे एक कार्यक्रम में व्यस्त हैं और बाद में विस्तृत जानकारी देंगे।

फिलहाल विभाग ने सभी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने का दावा किया है। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की संभावना जताई जा रही है।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/important-documents-of-electricity-department-found-in-forest-in-jabalpur/article-46373

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.