प्रेम प्रसंग में युवक ने किया सुसाइड... परिजन बोले-प्रेमिका प्रताड़ित करती थी

BHOPAL, MP

भोपाल के ऐशबाग में रहने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसका अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद हुआ था। युवक के मोबाइल में परिजनों को विवाद की ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें गर्लफ्रेंड की दोस्त उसे जानकारी देती है कि प्रेमिका ने हाथ की नस काट ली है और गुस्से में है।

परिजनों का कहना है कि हम शादी के लिए तैयार थे, लेकिन इस घटना ने सभी को झकझोर दिया।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने शुक्रवार की रात जहर खा लिया था और शनिवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक शाकिर ऑटो डीलिंग का काम करता था।

उल्टियां करने लगा तो पिता से कहा, जहर खा लिया

शाकिर अली (30), पुत्र रहबर अली, निवासी अहमद अली कॉलोनी, ऐशबाग, भारत टॉकीज पर स्थित उजैर पर ऑटो डीलिंग का काम करता था।

युवक के जीजा शाहिद अली ने बताया कि शुक्रवार रात शाकिर जहरीला पदार्थ खाकर घर लौटा। जब उसने उल्टियां करनी शुरू कीं, तो उसके पिता ने उससे बात की।

तब शाकिर ने खुद बताया कि उसने जहर खा लिया है और कहा, "ऑटो डील के मालिक उजैर भाई को कॉल कर दो, वे मुझे अस्पताल ले जाएंगे।"

शाहिद ने आगे बताया कि पिता ने मुझे कॉल कर इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद मैं तुरंत शाकिर को हमीदिया अस्पताल लेकर गया, जहां कई घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

शाहिद ने बताया कि शाकिर का ऐशबाग में रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती छोटी-छोटी बातों को लेकर शाकिर पर दबाव बनाती थी और जब वह बात नहीं मानता, तो हाथ की नस काटने और आत्महत्या करने की धमकी देती थी।

शाहिद का दावा है कि यही प्रताड़ना शाकिर की आत्महत्या की वजह बनी।

युवक को शुक्रवार को रात हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मोबाइल में मिलीं कॉल रिकार्डिंग्स

शाहिद ने कहा कि शाकिर के मोबाइल में कई ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं।

  • एक रिकॉर्डिंग में गर्लफ्रेंड की दोस्त शाकिर से कहती है, "इसे (प्रेमिका) समझाओ, वह हाथ की नस काट रही है और खुद को नुकसान पहुंचा रही है।"
  • इसके जवाब में शाकिर कहता है, "इनका गुस्सा ही सब खराब कर रहा है। गुस्से में इसे कुछ समझ नहीं आता।"
  • एक अन्य ऑडियो में प्रेमिका खुद कॉल पर कहती है, "मैं चार बजे तक घर जा रही हूं। अगर घर जाने के बाद कॉल नहीं उठाऊं, तो घर आ जाना और मुझे ले जाना। मेरा दिल घबरा रहा है, अब और सहन नहीं कर सकती। बहुत परेशान हो चुकी हूं।"

युवक के सुसाइड करने की बात की रिकॉर्डिंग भी सामने आई

एक और ऑडियो में दूसरी युवती शाकिर से कहती सुनाई दे रही है, "प्रेमिका ने कमरे का गेट बंद कर लिया है और वह दरवाजा नहीं खोल रही है।"

इस पर शाकिर गुस्से में जवाब देता है, "उसे दस मिनट में गेट खोलने के लिए बोलो। नहीं तो मेरे पर्स में जो जहरीली गोली रखी है, उसे निकालकर खा लूंगा। जान देना क्या होता है, मैं बताऊंगा। मैं मर ही जाऊंगा।"

युवती उसे समझाने की कोशिश करती है और कहती है, "मैं प्रेमिका से बात करती हूं।"

पंचनामा कार्रवाई के दौरान शाहिद और पुलिसकर्मी।

युवती के भाई पर भी मारपीट के आरोप

शाहिद ने बताया कि तीन-चार दिन पहले प्रेमिका के भाई ने शाकिर को घर बुलाकर बुरी तरह पीटा था। शाकिर को कमरे में बंद कर मारा गया था, लेकिन इसकी शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी।

शाहिद ने कहा, "हमें उनकी शादी से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन लड़की के घरवाले राजी नहीं थे। खुद लड़की भी साले पर गुस्सा करती थी।"

मृतक के पिता कैंसर पीड़ित

मृतक शाकिर के पिता कैंसर पीड़ित हैं और लास्ट स्टेज पर हैं। बेटे की आत्महत्या के बाद वे गहरे सदमे में चले गए हैं। शाकिर की तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और उसका एक बड़ा भाई मेहशर अली है।

टीआई बोले – डिटेल बयानों के बाद होगी आगे की कार्रवाई

ऐशबाग थाना प्रभारी (टीआई) वीबीएस सेंगर ने बताया कि "मृतक के परिजनों के विस्तृत बयान अभी दर्ज नहीं किए गए हैं। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Mar 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-a-love-affair-the-young-man-said-suicide-family-the/article-15896

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.