- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पल भर में रंक से राजा हुए पन्ना के मजदूर दंपत्ति, हाथ लगा 2 उज्जवल किस्म का हीरा
पल भर में रंक से राजा हुए पन्ना के मजदूर दंपत्ति, हाथ लगा 2 उज्जवल किस्म का हीरा
panna, MP
पन्ना में एक मजदूर दंपत्ति को 2 हीरा मिल है. जल्द ही हीरे की नीलामी होगी. पन्ना में डायमंड पार्क को भी मंजूरी मिल गई.
मध्य प्रदेश की रत्नगर्भा धरती, पन्ना कब किसको रंक से राजा बना दे ये पता नहीं. हीरा नगरी ने एक बार फिर एक मजदूर की किस्मत को चमका दिया है. ग्राम पटी स्थित हीरा खदान में एक मजदूर को एक साथ 2 हीरे मिले हैं. दोनों हीरे अच्छी क्वालिटी के हैं, जिन्हें मजदूर ने हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है और अब उन्हें अगली नीलामी में रखा जाएगा. एक साथ 2 हीरा मिलने से पूरा परिवार खुश है. वहीं, पन्ना में डायमंड पार्क निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है.
मजदूर दंपत्ति को एक साथ मिले 2 हीरे
छतरपुर के रहने वाले मजदूर रामाधीन पटेल ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पटी में उथली खदान ली थी. पति-पत्नी खदान में काफी दिनों से मेहनत कर रहे थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी. फिर एकाएक उन पर किस्मत मेहरबान हुई और दंपत्ति को एक साथ 2 हीरे मिल गए. जिसका वजन 1.19 कैरेट और 1.77 कैरेट है. दोनों हीरे उज्जवल किस्म के हैं. मजदूर दंपत्ति ने हीरे को पन्ना हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है. अब हीरों को आगामी नीलामी में बेचा जाएगा. जिसके बाद दंपत्ति को उनका पैसा मिलेगा.
जल्द हीरे की कराई जाएगी नीलामी
हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि "हीरा कार्यालय पन्ना में आज (शनिवार) दो हीरे जमा करवाए गए हैं जो उज्जवल किस्म के हैं. उनकी क्वालिटी भी अच्छी है. जिन्हें आगामी नीलामी में रखा जाएगा. आगामी नीलामी बहुत जल्द होने वाली है, जिसमें पन्ना सहित पूरे भारत के हीरा व्यापारी शामिल होते हैं. भारत का कोई भी हीरा व्यापारी 5 हजार रुपए की अग्रिम राशि जमा कर नीलामी में भाग ले सकता है."
पन्ना में डायमंड पार्क निर्माण को मिली मंजूरी
पन्ना में डायमंड पार्क बनाए जाने की बरसों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है. डायमंड पार्क की स्थापना के लिए जनकपुर गांव में 11 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की जा चुकी है और इसके लिए आधिकारिक स्वीकृति भी मिल गई है. सरकार से 1265 करोड़ का बजट भी स्वीकृत हो चुका है. सूक्ष्म उद्योग विभाग के प्रबंधक राहुल दुबे ने बताया कि "इस योजना के लिए जनकपुर क्षेत्र में 11 हेक्टेयर जमीन पहले आवंटित की जा चुकी है. इस योजना के लिए प्रथम चरण में 4 करोड़ रुपए की राशि भी आ गई है. यह उद्योग इंडस्ट्री एरिया के रूप में विकसित होगा और पन्ना के हीरो को यहीं पर तराशा जाएगा."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए