- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रीवा में निजी स्कूल में शिक्षिका ने 5वीं के छात्र का सिर फोड़ा, बहन को भी मारा
रीवा में निजी स्कूल में शिक्षिका ने 5वीं के छात्र का सिर फोड़ा, बहन को भी मारा
रीवा (म.प्र.)
होमवर्क पूरा न करने पर हुई मारपीट; परिजन और ABVP ने कार्रवाई की मांग की, DEO ने जांच के निर्देश दिए
निजी स्कूल में पढ़ रहे 11 साल के छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। जेंटल शेफर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका मनीषा विश्वकर्मा ने छात्र के सिर पर स्टील की वाटर बॉटल से हमला किया और उसे दीवार पर पटका। घायल छात्र खून से लथपथ होकर घर पहुंचा। घटना की वजह बच्चे का होमवर्क पूरा न करना बताई जा रही है।
छात्र की बहन, जो उसी स्कूल में पढ़ती है, जब बीच-बचाव करने आई, तो उसे भी शिक्षिका ने पीटा। परिजन का आरोप है कि शनिवार (20 दिसंबर) शाम से ही स्कूल प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश करता रहा और घायल छात्र को अस्पताल नहीं ले गया। रविवार देर रात परिजन सार्वजनिक रूप से सामने आए और सोमवार (22 दिसंबर) थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।
पीड़ित छात्र के पिता पुष्पेंद्र पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करके स्कूल की फीस दी, लेकिन सिर्फ एक-दो चैप्टर न करने पर उनके बेटे के साथ इतनी क्रूरता हुई। उन्होंने कहा, “एफआईआर दर्ज न कराने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। हमने थाने और एसडीओपी तक अपनी बात रखी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।”
घटना के बाद छात्र गहरे सदमे में है। उसे तेज बुखार है और उसने खाना-पीना छोड़ दिया है। स्कूल का नाम सुनते ही वह सहम जाता है। उसके कान और सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। मानसिक और शारीरिक स्थिति को देखते हुए उसका इलाज जारी है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। ABVP के जिला संयोजक पीएन पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रीवा में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं और पहले भी अन्य स्कूलों में गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा ने बताया कि निजी स्कूल में मारपीट की शिकायत संज्ञान में आई है। उन्होंने कहा, “जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। अगर शिक्षिका या स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।”
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए