बालाघाट मुठभेड़ में 3 महिला समेत 4 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद; सीएम ने दी बधाई

Balaghat, MP

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जंगलों में शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इस संयुक्त अभियान को हॉकफोर्स, जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ ने अंजाम दिया।

संयुक्त सर्चिंग में अचानक फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में ढेर हुए नक्सली

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ बालाघाट के पचामादादर और कटेझिरिया जंगल क्षेत्र में उस समय शुरू हुई, जब सुरक्षाबल सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए चार नक्सलियों को मौके पर ही मार गिराया।

भारी मात्रा में हथियार बरामद, बड़ी साजिश टली

एनकाउंटर के बाद मौके से ग्रेनेड लॉन्चर, SLR राइफल, दो .315 बोर राइफल सहित अन्य घातक हथियार और सामग्री बरामद की गई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे, लेकिन सुरक्षाबलों की सजगता से वह योजना नाकाम हो गई। सर्चिंग अभियान अब भी जारी है और अन्य शव मिलने की संभावना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई, जवानों को मिलेगा सम्मान

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुरक्षाबलों को बधाई दी और इसे नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा,
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के संकल्प पर काम कर रहा है।"
सीएम ने स्पष्ट किया कि इस ऑपरेशन में शामिल जांबाज पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी।

आदिवासी और ग्रामीणों के हक की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद की हिंसा का सबसे ज्यादा नुकसान गरीब आदिवासी और ग्रामीणों को होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से लड़ने वाले जवानों का मनोबल बढ़ाना जरूरी है और सरकार उनका पूरा साथ देगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बालाघाट मुठभेड़ में 3 महिला समेत 4 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद; सीएम ने दी बधाई

Balaghat, MP

संयुक्त सर्चिंग में अचानक फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में ढेर हुए नक्सली

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ बालाघाट के पचामादादर और कटेझिरिया जंगल क्षेत्र में उस समय शुरू हुई, जब सुरक्षाबल सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए चार नक्सलियों को मौके पर ही मार गिराया।

भारी मात्रा में हथियार बरामद, बड़ी साजिश टली

एनकाउंटर के बाद मौके से ग्रेनेड लॉन्चर, SLR राइफल, दो .315 बोर राइफल सहित अन्य घातक हथियार और सामग्री बरामद की गई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे, लेकिन सुरक्षाबलों की सजगता से वह योजना नाकाम हो गई। सर्चिंग अभियान अब भी जारी है और अन्य शव मिलने की संभावना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई, जवानों को मिलेगा सम्मान

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुरक्षाबलों को बधाई दी और इसे नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा,
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के संकल्प पर काम कर रहा है।"
सीएम ने स्पष्ट किया कि इस ऑपरेशन में शामिल जांबाज पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी।

आदिवासी और ग्रामीणों के हक की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद की हिंसा का सबसे ज्यादा नुकसान गरीब आदिवासी और ग्रामीणों को होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से लड़ने वाले जवानों का मनोबल बढ़ाना जरूरी है और सरकार उनका पूरा साथ देगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-balaghat-encounter-4-naxalite-heaps-including-3-women-recovered/article-24331

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.