- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बैतूल में शराब के नशे में युवक की हत्या: दोस्तों ने फावड़े से सिर पर किया वार, एक आरोपी गिरफ्तार, दो...
बैतूल में शराब के नशे में युवक की हत्या: दोस्तों ने फावड़े से सिर पर किया वार, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Betul, MP
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के गुदगांव गांव में गुरुवार दोपहर शराब के नशे में हुए झगड़े ने एक युवक की जान ले ली। 30 वर्षीय गोपाल उर्फ दीपेश ठाकरे पर उसके ही परिचित अर्जुन लोखंडे और दो अन्य साथियों ने फावड़े से सिर पर हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल गोपाल को भोपाल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
शराब पीते समय हुआ विवाद, जानलेवा हमला
भैसदेही थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि गुरुवार को गोपाल और अर्जुन गांव में एक जगह बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जब दोनों घर की ओर लौट रहे थे, तभी अर्जुन ने पास में पड़ा फावड़ा उठाकर गोपाल के सिर पर जोरदार वार कर दिया।
रास्ते में ही तोड़ा दम, गांव में तनाव
गंभीर रूप से घायल गोपाल को पहले भैसदेही स्वास्थ्य केंद्र, फिर बैतूल जिला अस्पताल और अंत में भोपाल रेफर किया गया, लेकिन होशंगाबाद के पास ही उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अचानक हुई इस वारदात से गांव में तनाव का माहौल है।
एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश
पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्जुन लोखंडे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल दो अन्य युवक फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। आरोपी अर्जुन से पूछताछ की जा रही है।
अविवाहित था मृतक, करता था बिजली फिटिंग का काम
मृतक गोपाल ठाकरे गांव में बिजली फिटिंग का काम करता था और अविवाहित था। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी हत्या पर आक्रोश जताया है और अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए