बैतूल में धनिया और पालक के बीच हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Betul, MP

बैतूल पुलिस की अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई की है. पालक और धनिया के बीच लगाए गए पौधों को जब्त किया.

बोरदेही थाना क्षेत्र में अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है. सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें पुलिस को खेत में पोस्ता के पौधे लगे मिले. जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है. वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी है. बता दें कि बैतूल जिले हाल ही में इससे पहले अवैध अफीम खेती के 2 मामले सामने आए थे. जिससे कहा जा रहा है कि इसके पीछे बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है.

धनिया, पालक के बीच लहलहा रहे थे पौधे

जिले में अफीम की अवैध खेती का पहला मामला सामने आने के बाद से ही पुलिस एक्टिव मोड में है. जानकारी के अनुसार बोरदेही थाना क्षेत्र में पतासाजी के दौरान पुलिस को ग्राम सेमरिया खुर्द के एक खेत में अफीम के पौधे लगे होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने गोपनीयता बरतते हुए जांच की तो खबर की पुष्टि भी हो गई. जिसके बाद सेमरिया निवासी रामजी पाल के खेत में दबिश दी, जहां धनिया और पालक के बीच अफीम के पौधे लगे पाए गए.

Betul action on Opium Cultivation
धनिया और पालक के बीच अफीम की खेती 

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले को लेकर बताया गया कि इन पौधों का वजन करीब 10 किलो पाया गया है. जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 20 हजार रुपए आंका गया है. पुलिस ने आरोपी रामजी पाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. हालांकि जांच अभी चल रही है. इस बारे में एसपी निश्चल एन झारिया ने बताया कि "बोरदेही थाना क्षेत्र के एक खेत में अफीम के पौधे मिले हैं. अभी जांच चल रही है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बैतूल में धनिया और पालक के बीच हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Betul, MP

बोरदेही थाना क्षेत्र में अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है. सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें पुलिस को खेत में पोस्ता के पौधे लगे मिले. जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है. वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी है. बता दें कि बैतूल जिले हाल ही में इससे पहले अवैध अफीम खेती के 2 मामले सामने आए थे. जिससे कहा जा रहा है कि इसके पीछे बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है.

धनिया, पालक के बीच लहलहा रहे थे पौधे

जिले में अफीम की अवैध खेती का पहला मामला सामने आने के बाद से ही पुलिस एक्टिव मोड में है. जानकारी के अनुसार बोरदेही थाना क्षेत्र में पतासाजी के दौरान पुलिस को ग्राम सेमरिया खुर्द के एक खेत में अफीम के पौधे लगे होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने गोपनीयता बरतते हुए जांच की तो खबर की पुष्टि भी हो गई. जिसके बाद सेमरिया निवासी रामजी पाल के खेत में दबिश दी, जहां धनिया और पालक के बीच अफीम के पौधे लगे पाए गए.

Betul action on Opium Cultivation
धनिया और पालक के बीच अफीम की खेती 

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले को लेकर बताया गया कि इन पौधों का वजन करीब 10 किलो पाया गया है. जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 20 हजार रुपए आंका गया है. पुलिस ने आरोपी रामजी पाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. हालांकि जांच अभी चल रही है. इस बारे में एसपी निश्चल एन झारिया ने बताया कि "बोरदेही थाना क्षेत्र के एक खेत में अफीम के पौधे मिले हैं. अभी जांच चल रही है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-betul-the-police-was-cultivating-opium-between-coriander-and/article-11809

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.