भानपुरा में झमाझम बारिश से हालात बिगड़े: महादेव मंदिर के झरने का बहाव खतरनाक, रील बनाने वालों की जान पर बन आई

Mandsaur, MP

मंदसौर जिले के भानपुरा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीण इलाकों में जलभराव और सड़कों पर बहाव से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

तीन गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है, वहीं महादेव मंदिर स्थित झरने में खतरनाक बहाव के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बना रहे हैं।

झरने पर खतरा बढ़ा, बावजूद इसके सेल्फी और रील का जुनून
भानपुरा के प्रसिद्ध बड़े महादेव मंदिर के पास स्थित झरने में इन दिनों भारी पानी का बहाव देखा जा रहा है। प्रशासन की सख्त हिदायतों और प्रतिबंध के बावजूद लोग वहां पहुंचकर रील और फोटोशूट में मशगूल हैं। यह स्थिति न केवल कानून की अनदेखी है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है।

लगातार बारिश से गांवों का संपर्क टूटा
भीमपुरा, गोविंदा और एक अन्य गांव की सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर चुका है, जिससे इन गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। गरोठ एसडीएम राहुल चौहान ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और रेस्क्यू कार्य शुरू करवाया। कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

विद्यालयों में छुट्टी, प्रशासन सतर्क
एहतियातन गरोठ और भानपुरा क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने जलस्तर बढ़ने की स्थिति को गंभीर मानते हुए आवश्यक सेवाओं को अलर्ट पर रखा है।

मौसम विभाग की चेतावनी: बारिश अभी थमेगी नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, भानपुरा क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में 8 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। आने वाले घंटों में और अधिक बारिश होने की संभावना है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भानपुरा में झमाझम बारिश से हालात बिगड़े: महादेव मंदिर के झरने का बहाव खतरनाक, रील बनाने वालों की जान पर बन आई

Mandsaur, MP

तीन गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है, वहीं महादेव मंदिर स्थित झरने में खतरनाक बहाव के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बना रहे हैं।

झरने पर खतरा बढ़ा, बावजूद इसके सेल्फी और रील का जुनून
भानपुरा के प्रसिद्ध बड़े महादेव मंदिर के पास स्थित झरने में इन दिनों भारी पानी का बहाव देखा जा रहा है। प्रशासन की सख्त हिदायतों और प्रतिबंध के बावजूद लोग वहां पहुंचकर रील और फोटोशूट में मशगूल हैं। यह स्थिति न केवल कानून की अनदेखी है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है।

लगातार बारिश से गांवों का संपर्क टूटा
भीमपुरा, गोविंदा और एक अन्य गांव की सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर चुका है, जिससे इन गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। गरोठ एसडीएम राहुल चौहान ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और रेस्क्यू कार्य शुरू करवाया। कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

विद्यालयों में छुट्टी, प्रशासन सतर्क
एहतियातन गरोठ और भानपुरा क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने जलस्तर बढ़ने की स्थिति को गंभीर मानते हुए आवश्यक सेवाओं को अलर्ट पर रखा है।

मौसम विभाग की चेतावनी: बारिश अभी थमेगी नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, भानपुरा क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में 8 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। आने वाले घंटों में और अधिक बारिश होने की संभावना है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-bhanpura-the-situation-deteriorated-due-to-the-rains-the/article-27979

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.