भोपाल में किसान से 2 करोड़ की ठगी: प्रॉपर्टी डीलर ने फर्जी ट्रांजेक्शन और स्टॉप पेमेंट से हड़पी कृषि भूमि

Bhopal, MP

On

राजधानी भोपाल में एक किसान को जमीन के बदले धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा है। ट्राइडेंट मल्टीवेंचर्स नामक प्रॉपर्टी फर्म के संचालक राजेश शर्मा ने कथित रूप से किसान को झांसे में लेकर उसकी 12 एकड़ कृषि भूमि अपने नाम करा ली और भुगतान के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। मामले का खुलासा होने के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

फर्जी दस्तावेज और चेक से रचा गया खेल
जांच में सामने आया है कि राजेश शर्मा ने अपने सहयोगियों दीपक तलुसानी और राजेश तिवारी के साथ मिलकर किसान के नाम पर 2.86 करोड़ रुपये की फर्जी भुगतान एंट्री करवाई। जबकि वास्तविक रूप से किसान को मात्र 81.13 लाख रुपये ही दिए गए। फर्जी चेक, स्टॉप पेमेंट और डिजिटल धोखाधड़ी के जरिए पूरा लेन-देन दिखाया गया, लेकिन रकम किसान तक नहीं पहुंची।

IT रेड में पहले भी आया था नाम
गौरतलब है कि राजेश शर्मा कुछ महीने पहले आयकर विभाग की छापेमारी में भी चर्चा में रहा था। इस बार जमीन के फर्जी सौदे में उसका नाम सामने आने पर ईओडब्ल्यू ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

फर्जी ईमेल और मोबाइल से ऑपरेट हुआ बैंक अकाउंट
EOW को जांच में पता चला कि इस सौदे में इस्तेमाल हुआ ICICI बैंक खाता एक फर्जी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से ऑपरेट किया गया था। यानी शुरुआत से ही ठगी की साजिश रची गई थी।

किसान की शिकायत पर हुई कार्रवाई
किसान की शिकायत के बाद यह मामला उजागर हुआ, जिसमें उसकी कृषि भूमि न केवल कम कीमत में हथियाई गई, बल्कि शेष भुगतान का वादा कर धोखा भी दिया गया। अब तीनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By Nitin Trivedi

भोपाल में किसान से 2 करोड़ की ठगी: प्रॉपर्टी डीलर ने फर्जी ट्रांजेक्शन और स्टॉप पेमेंट से हड़पी कृषि भूमि

Bhopal, MP

फर्जी दस्तावेज और चेक से रचा गया खेल
जांच में सामने आया है कि राजेश शर्मा ने अपने सहयोगियों दीपक तलुसानी और राजेश तिवारी के साथ मिलकर किसान के नाम पर 2.86 करोड़ रुपये की फर्जी भुगतान एंट्री करवाई। जबकि वास्तविक रूप से किसान को मात्र 81.13 लाख रुपये ही दिए गए। फर्जी चेक, स्टॉप पेमेंट और डिजिटल धोखाधड़ी के जरिए पूरा लेन-देन दिखाया गया, लेकिन रकम किसान तक नहीं पहुंची।

IT रेड में पहले भी आया था नाम
गौरतलब है कि राजेश शर्मा कुछ महीने पहले आयकर विभाग की छापेमारी में भी चर्चा में रहा था। इस बार जमीन के फर्जी सौदे में उसका नाम सामने आने पर ईओडब्ल्यू ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

फर्जी ईमेल और मोबाइल से ऑपरेट हुआ बैंक अकाउंट
EOW को जांच में पता चला कि इस सौदे में इस्तेमाल हुआ ICICI बैंक खाता एक फर्जी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से ऑपरेट किया गया था। यानी शुरुआत से ही ठगी की साजिश रची गई थी।

किसान की शिकायत पर हुई कार्रवाई
किसान की शिकायत के बाद यह मामला उजागर हुआ, जिसमें उसकी कृषि भूमि न केवल कम कीमत में हथियाई गई, बल्कि शेष भुगतान का वादा कर धोखा भी दिया गया। अब तीनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-bhopal-2-crore-cheated-property-dealer-grabbed-agricultural-land/article-23799

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.