- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में मजदूर युवक ने ससुराल में लगाई फांसी, पत्नी की गैरमौजूदगी में उठाया खौफनाक कदम
भोपाल में मजदूर युवक ने ससुराल में लगाई फांसी, पत्नी की गैरमौजूदगी में उठाया खौफनाक कदम
भोपाल (म.प्र.)
कमरा अंदर से था बंद, खाना बुलाने पहुंची सास को नहीं मिला जवाब, गेट तोड़कर निकाला गया शव
भोपाल के गोविंदपुरा इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक की पहचान 36 वर्षीय मनोज बहेलिया के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला था। वह बीते एक साल से गोविंदपुरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूरी कर रहा था और पत्नी, सास व ससुर के साथ रह रहा था। घटना के समय उसकी पत्नी लखनऊ गई हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10 बजे मनोज की सास उसे खाने के लिए बुलाने उसके कमरे तक पहुंचीं। कमरा अंदर से बंद था और कई बार आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत अपने पति और पड़ोसियों को सूचना दी।
इसके बाद ससुर ने पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। मनोज फंदे से लटका हुआ था। उसे तुरंत नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
पुलिस की शुरुआती बातचीत में परिजनों ने बताया कि मनोज आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए