- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में मासूम से दरिंदगी: मंदिर से अगवा कर की गई शर्मनाक हरकत, बच्ची के बयान के बाद पुलिस ने जोड़ी...
भोपाल में मासूम से दरिंदगी: मंदिर से अगवा कर की गई शर्मनाक हरकत, बच्ची के बयान के बाद पुलिस ने जोड़ी रेप की धारा, आरोपी गिरफ्तार
Bhopal, MP
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हबीबगंज थाना क्षेत्र के एक मंदिर से 5 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दरिंदगी की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अब मामले में रेप की धारा भी जोड़ दी है।
चॉकलेट का लालच देकर मंदिर से उठाई बच्ची
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाबू, जो श्याम नगर इलाके का रहने वाला है और बच्ची के परिवार का परिचित है, ने रविवार सुबह मंदिर परिसर से बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 के पास वारदात को अंजाम दिया।
24 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, 200 पुलिसकर्मी लगाए गए
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को ले जाता हुआ दिखा, जिसके आधार पर 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य एंट्री प्वाइंट्स पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
पाइप में छिपा मिला आरोपी, किया सबकुछ कबूल
DCP आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने देर रात आरोपी को भोपाल रेलवे स्टेशन के पास एक बड़े पाइप में छिपा हुआ पकड़ा। आरोपी पर पहले से चोरी और नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा किया था।
दो महिलाओं से भी पूछताछ
जांच के दौरान आरोपी के साथ दो महिलाएं भी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दीं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिनसे आरोपी की पहचान की पुष्टि हुई। पुलिस इनसे यह भी पूछ रही है कि क्या वे इस घटना की साजिश में शामिल थीं या नहीं।
बच्ची की हालत गंभीर, इलाज जारी
पीड़ित बच्ची का इलाज फिलहाल हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। पहले उसे जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची अभी मानसिक सदमे में है और उसे निमोनिया और हेपेटाइटिस के लक्षण भी हैं।
पुलिस ने जोड़ी रेप की धारा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला
पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं। DCP ने बताया कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाएगा ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके।
राजधानी में बढ़ा गुस्सा
घटना के बाद राजधानी में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने ऐसे मामलों में त्वरित न्याय और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए