भोपाल में युवक ने श्मशान घाट में लगाई फांसी, आत्महत्या के कारणों पर रहस्य बरकरार

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय युवक ने शुक्रवार देर रात श्मशान घाट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान मुन्नालाल यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से सेंट्रिंग मजदूर था। वह रात में अचानक घर से लापता हो गया था और कुछ घंटों बाद उसका शव पास के श्मशान के एक शेड में रस्सी के फंदे पर लटका मिला।

घर से निकला, सीधे पहुंचा श्मशान घाट

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दौलतपुरा कोकता निवासी मुन्नालाल शुक्रवार की शाम तक अपने ही घर में मरम्मत का कार्य कर रहा था। रात को वह किसी को कुछ बताए बिना घर से निकल गया। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों और रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान वे श्मशान घाट पहुंचे जहां उसका शव शेड के पाइप से लटका हुआ मिला।

मदिरा सेवन और घरेलू तनाव की आशंका

परिजनों के अनुसार मुन्नालाल को शराब पीने की आदत थी और वह अक्सर श्मशान घाट में बैठकर शराब का सेवन करता था। नशे की हालत में उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि कई बार उसे तांत्रिक क्रियाएं करते हुए भी देखा गया है। हालांकि, अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के पीछे की असल वजह साफ नहीं हो सकी है।

पुलिस कर रही जांच, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

बिलखिरिया थाना प्रभारी के मुताबिक, फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शनिवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया। आगे की कार्रवाई परिवार के विस्तृत बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में युवक ने श्मशान घाट में लगाई फांसी, आत्महत्या के कारणों पर रहस्य बरकरार

Bhopal, MP

मृतक की पहचान मुन्नालाल यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से सेंट्रिंग मजदूर था। वह रात में अचानक घर से लापता हो गया था और कुछ घंटों बाद उसका शव पास के श्मशान के एक शेड में रस्सी के फंदे पर लटका मिला।

घर से निकला, सीधे पहुंचा श्मशान घाट

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दौलतपुरा कोकता निवासी मुन्नालाल शुक्रवार की शाम तक अपने ही घर में मरम्मत का कार्य कर रहा था। रात को वह किसी को कुछ बताए बिना घर से निकल गया। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों और रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान वे श्मशान घाट पहुंचे जहां उसका शव शेड के पाइप से लटका हुआ मिला।

मदिरा सेवन और घरेलू तनाव की आशंका

परिजनों के अनुसार मुन्नालाल को शराब पीने की आदत थी और वह अक्सर श्मशान घाट में बैठकर शराब का सेवन करता था। नशे की हालत में उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि कई बार उसे तांत्रिक क्रियाएं करते हुए भी देखा गया है। हालांकि, अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के पीछे की असल वजह साफ नहीं हो सकी है।

पुलिस कर रही जांच, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

बिलखिरिया थाना प्रभारी के मुताबिक, फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शनिवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया। आगे की कार्रवाई परिवार के विस्तृत बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-bhopal-a-young-man-remains-mystery-on-the-reasons/article-28902

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.