भोपाल में युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या: गैंगवार में 6 राउंड फायरिंग, नसीम बन्ने खां पर हत्या का आरोप; 30 हजार का इनाम घोषित

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल में शनिवार रात गैंगस्टर की पुरानी रंजिश एक निर्दोष की जान ले गई। छोला मंदिर थाना क्षेत्र की लीलाधर कॉलोनी में अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल युवक अमित वर्मा (22) की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने करीब 6 राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां अमित को लगीं। उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गैंगवार में उलझा जन्मदिन का जश्न

जानकारी के मुताबिक, मृतक अमित अपने दोस्त आशू खटीक के घर जन्मदिन सेलिब्रेट करने गया था। केक कटिंग के बाद सभी दोस्त कॉलोनी की सड़क पर बातचीत कर रहे थे। तभी दो बाइकों पर सवार 6 बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

हमले का टारगेट स्थानीय बदमाश राजा खटीक था, लेकिन गोलियां अमित को लग गईं। अमित बरखेड़ी फाटक क्षेत्र का रहने वाला था और एक गारमेंट्स शॉप पर काम करता था।

मुख्य आरोपी नसीम बन्ने खां: 46 केस, गैंगस्टर छवि

इस हमले में प्रमुख आरोपी का नाम नसीम बन्ने खां है, जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताता है। नसीम पर हत्या, लूट, डकैती, धमकी और अवैध हथियारों के कुल 46 मामले दर्ज हैं। कुछ साल पहले उस पर भोपाल और सीहोर पुलिस ने संयुक्त रूप से ₹40,000 का इनाम भी घोषित किया था।

वह पूर्व में एक टेंट कारोबारी नवाज रियाज पर जानलेवा हमला कर चुका है। उस केस में फरारी के दौरान उसने टीआई को जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिसके बाद उसका शॉर्ट एनकाउंटर हुआ और गोली उसके पैर में लगी थी।

पुलिस ने 30 हजार का नया इनाम घोषित किया

घटना के बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹30,000 के इनाम की घोषणा की है। क्राइम ब्रांच और जोन-4 की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। सोशल मीडिया पर नसीम और उसके साथियों के वीआईपी रोड पर हथियार लहराते वीडियो भी सामने आए हैं।

रंजिश का कारण: लूट की रकम का बंटवारा

पुलिस जांच में सामने आया है कि नसीम और राजा खटीक के बीच लूट की रकम के बंटवारे को लेकर विवाद था। नसीम का साथी वसीम और राजा खटीक के बीच तनातनी लंबे समय से चल रही थी। बदले की नीयत से शनिवार रात यह हमला किया गया।

भोपाल में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

राजधानी में दिन-ब-दिन बढ़ती आपराधिक घटनाओं और सोशल मीडिया पर अपराधियों की सक्रियता ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी अब पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या: गैंगवार में 6 राउंड फायरिंग, नसीम बन्ने खां पर हत्या का आरोप; 30 हजार का इनाम घोषित

Bhopal, MP

पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने करीब 6 राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां अमित को लगीं। उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गैंगवार में उलझा जन्मदिन का जश्न

जानकारी के मुताबिक, मृतक अमित अपने दोस्त आशू खटीक के घर जन्मदिन सेलिब्रेट करने गया था। केक कटिंग के बाद सभी दोस्त कॉलोनी की सड़क पर बातचीत कर रहे थे। तभी दो बाइकों पर सवार 6 बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

हमले का टारगेट स्थानीय बदमाश राजा खटीक था, लेकिन गोलियां अमित को लग गईं। अमित बरखेड़ी फाटक क्षेत्र का रहने वाला था और एक गारमेंट्स शॉप पर काम करता था।

मुख्य आरोपी नसीम बन्ने खां: 46 केस, गैंगस्टर छवि

इस हमले में प्रमुख आरोपी का नाम नसीम बन्ने खां है, जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताता है। नसीम पर हत्या, लूट, डकैती, धमकी और अवैध हथियारों के कुल 46 मामले दर्ज हैं। कुछ साल पहले उस पर भोपाल और सीहोर पुलिस ने संयुक्त रूप से ₹40,000 का इनाम भी घोषित किया था।

वह पूर्व में एक टेंट कारोबारी नवाज रियाज पर जानलेवा हमला कर चुका है। उस केस में फरारी के दौरान उसने टीआई को जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिसके बाद उसका शॉर्ट एनकाउंटर हुआ और गोली उसके पैर में लगी थी।

पुलिस ने 30 हजार का नया इनाम घोषित किया

घटना के बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹30,000 के इनाम की घोषणा की है। क्राइम ब्रांच और जोन-4 की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। सोशल मीडिया पर नसीम और उसके साथियों के वीआईपी रोड पर हथियार लहराते वीडियो भी सामने आए हैं।

रंजिश का कारण: लूट की रकम का बंटवारा

पुलिस जांच में सामने आया है कि नसीम और राजा खटीक के बीच लूट की रकम के बंटवारे को लेकर विवाद था। नसीम का साथी वसीम और राजा खटीक के बीच तनातनी लंबे समय से चल रही थी। बदले की नीयत से शनिवार रात यह हमला किया गया।

भोपाल में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

राजधानी में दिन-ब-दिन बढ़ती आपराधिक घटनाओं और सोशल मीडिया पर अपराधियों की सक्रियता ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी अब पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-bhopal-a-young-man-shot-dead-and-killed-6/article-25956

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.