- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में बोलेरो ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला: महिला की मौके पर मौत, चालक की लोगों ने की पिटाई; पु...
भोपाल में बोलेरो ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला: महिला की मौके पर मौत, चालक की लोगों ने की पिटाई; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhopal, MP
राजधानी के कोलार क्षेत्र स्थित दानिशकुंज इलाके में बुधवार रात एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी।
इस दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय महिला कुसुम कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा राजन मामूली रूप से घायल हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो वाहन में सवार युवक एक काली स्कॉर्पियो का पीछा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में शराब तस्कर सवार थे, जबकि बोलेरो में शराब कंपनी से जुड़े कर्मचारी मौजूद थे। पीछा करते हुए बोलेरो चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
घटनास्थल पर मौजूद था पुलिस बल
हादसे के समय पास से एक स्थानीय राजनेता का काफिला गुजर रहा था, जिसकी सुरक्षा में पुलिस बल तैनात था। टक्कर के तुरंत बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बोलेरो को रोका और उसमें सवार चार युवकों को हिरासत में लिया।
महिला चलाती थी चाय-नाश्ते की होटल
पुलिस के अनुसार, मृतका कुसुम कुशवाह, निवासी दामखेड़ा ए सेक्टर, बीस दिन पहले ही डीमार्ट के पास एक चाय-नाश्ते की होटल शुरू की थीं। वे रोज़ की तरह बुधवार रात 10:30 बजे होटल बंद कर बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही थीं, जब यह हादसा हुआ। महिला के पति हेगालाल कुशवाह की चार वर्ष पूर्व कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई थी। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं।
आरोपी की हुई पिटाई, वीडियो वायरल
हादसे के बाद बोलेरो चालक की मौके पर ही लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। यह पूरी घटना राहगीरों द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने सभी चारों युवकों को हिरासत में ले लिया है और वाहन जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण हुई है। पुलिस शराब तस्करी से जुड़े संभावित लिंक और घटना में बोलेरो सवार युवकों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए