VIDEO: भोपाल में 20 दिन तक कचरे में तड़पता रहा युवक, पूर्व मंत्री ने कराया अस्पताल में भर्ती, प्रशासन पर उठाए सवाल

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के छोला मंदिर क्षेत्र में एक बीमार और लाचार युवक करीब 20 दिनों तक कचरे के ढेर में पड़ा तड़पता रहा, लेकिन प्रशासन और स्थानीय पुलिस की नजर उस पर नहीं पड़ी। नतीजा ये हुआ कि उसकी हालत बद से बदतर होती गई।

इस अमानवीय स्थिति की जानकारी जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को हुई, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर तुरंत उस युवक को हमीदिया अस्पताल भिजवाया और सोशल मीडिया पर प्रशासन की कार्यशैली पर तीखा सवाल उठाया।

पीसी शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो साझा करते हुए लिखा – “क्या इंसान की जान की कोई कीमत नहीं? छोला मंदिर के सामने यह युवक 20 दिनों से गंदगी में पड़ा था। बीमारी और लाचारी में तड़प रहा था, लेकिन न पुलिस को सुध आई, न प्रशासन ने जिम्मेदारी निभाई।”

उन्होंने प्रशासन को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि एक अमानवीय व्यवस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “यह दृश्य बताता है कि कैसे सिस्टम संवेदनहीन हो गया है। न अधिकारी जागे, न कोई कर्मी सक्रिय हुआ, और न ही थाना प्रभारी ने कोई पहल दिखाई।”

पीसी शर्मा ने यह भी कहा कि उन्होंने अशोक उपाध्याय नामक व्यक्ति से जानकारी मिलने के बाद खुद युवक को अस्पताल पहुंचाया, ताकि उसे इंसान की तरह जीवन जीने का मौका मिल सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO: भोपाल में 20 दिन तक कचरे में तड़पता रहा युवक, पूर्व मंत्री ने कराया अस्पताल में भर्ती, प्रशासन पर उठाए सवाल

Bhopal, MP

इस अमानवीय स्थिति की जानकारी जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को हुई, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर तुरंत उस युवक को हमीदिया अस्पताल भिजवाया और सोशल मीडिया पर प्रशासन की कार्यशैली पर तीखा सवाल उठाया।

पीसी शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो साझा करते हुए लिखा – “क्या इंसान की जान की कोई कीमत नहीं? छोला मंदिर के सामने यह युवक 20 दिनों से गंदगी में पड़ा था। बीमारी और लाचारी में तड़प रहा था, लेकिन न पुलिस को सुध आई, न प्रशासन ने जिम्मेदारी निभाई।”

उन्होंने प्रशासन को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि एक अमानवीय व्यवस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “यह दृश्य बताता है कि कैसे सिस्टम संवेदनहीन हो गया है। न अधिकारी जागे, न कोई कर्मी सक्रिय हुआ, और न ही थाना प्रभारी ने कोई पहल दिखाई।”

पीसी शर्मा ने यह भी कहा कि उन्होंने अशोक उपाध्याय नामक व्यक्ति से जानकारी मिलने के बाद खुद युवक को अस्पताल पहुंचाया, ताकि उसे इंसान की तरह जीवन जीने का मौका मिल सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-bhopal-for-20-days-the-youth-was-suffering-in/article-25853

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.