भोपाल में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, लिपस्टिक से दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल के वल्लभ नगर बस्ती में एक नवविवाहिता ने शनिवार तड़के आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय प्रियंका बमन ने सुबह करीब 5 बजे फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की शादी महज दो महीने पहले 21 अप्रैल को हुई थी।

उसने लव मैरिज की थी, जिससे ससुराल पक्ष के कुछ सदस्य खुश नहीं थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

दीवार पर लिखा सुसाइड नोट, तीन लोगों को ठहराया जिम्मेदार

मृतका ने आत्महत्या से पहले लिपस्टिक से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने सास, किराएदार महिला और एक अन्य महिला रिश्तेदार को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। उसने लिखा, “मम्मी, बेला दीदी और तनु दीदी ने जीना मुहाल कर रखा है।

मायके वालों ने जताया हत्या का संदेह

प्रियंका के भाई निशांत बमन ने आरोप लगाया कि बहन को लगातार ससुराल में मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि संभवतः प्रियंका को पहले मारा गया और फिर फांसी पर लटकाया गया। भाई ने कहा कि बहन अकसर नानी सास और सास की प्रताड़ना का जिक्र करती थी।

दो महीने पहले की थी प्रेम विवाह

प्रियंका ने दो महीने पहले अपने प्रेमी कीविन बमन से शादी की थी। कीविन फ्लैक्स प्रिंटिंग का काम करता है। शादी के बाद से ही प्रियंका की सास और नानी सास इस रिश्ते से असंतुष्ट थीं। परिवार में कलह का माहौल बना रहता था।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हनुमानगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू प्रताड़ना का प्रतीत हो रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, लिपस्टिक से दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

Bhopal, MP

उसने लव मैरिज की थी, जिससे ससुराल पक्ष के कुछ सदस्य खुश नहीं थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

दीवार पर लिखा सुसाइड नोट, तीन लोगों को ठहराया जिम्मेदार

मृतका ने आत्महत्या से पहले लिपस्टिक से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने सास, किराएदार महिला और एक अन्य महिला रिश्तेदार को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। उसने लिखा, “मम्मी, बेला दीदी और तनु दीदी ने जीना मुहाल कर रखा है।

मायके वालों ने जताया हत्या का संदेह

प्रियंका के भाई निशांत बमन ने आरोप लगाया कि बहन को लगातार ससुराल में मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि संभवतः प्रियंका को पहले मारा गया और फिर फांसी पर लटकाया गया। भाई ने कहा कि बहन अकसर नानी सास और सास की प्रताड़ना का जिक्र करती थी।

दो महीने पहले की थी प्रेम विवाह

प्रियंका ने दो महीने पहले अपने प्रेमी कीविन बमन से शादी की थी। कीविन फ्लैक्स प्रिंटिंग का काम करता है। शादी के बाद से ही प्रियंका की सास और नानी सास इस रिश्ते से असंतुष्ट थीं। परिवार में कलह का माहौल बना रहता था।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हनुमानगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू प्रताड़ना का प्रतीत हो रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-bhopal-newlyweds-suicides-written-on-the-wall-with-lipstick/article-25839

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.