- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बुधनी में सनसनी: मां ने साथी संग किया अपने ही बच्चों का अपहरण, पुलिस ने घंटों में छुड़ाया
बुधनी में सनसनी: मां ने साथी संग किया अपने ही बच्चों का अपहरण, पुलिस ने घंटों में छुड़ाया
Budhani, mp
नगर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब खबर आई कि एक महिला अपने दो नाबालिग बच्चों का अपहरण कर ले गई है। बाद में बच्चों की दादी शारदा बाई ने पुलिस को जानकारी दी कि अपहरण करने वाली महिला कोई और नहीं, बल्कि बच्चों की मां नीरज पुरी है, जिसने अपने साथी शंभू गिरी (निवासी मंदसौर) के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
पति-पत्नी में चल रही थी अनबन
जानकारी के अनुसार, नीरज पुरी और उसके पति मुकेश पुरी के बीच पिछले सात महीनों से विवाद चल रहा था। नीरज अपने मायके में रह रही थी और बच्चों से पिता को बात नहीं करने देती थी। इस पर मुकेश पुरी ने मुलताई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला कोर्ट तक पहुंचा और न्यायाधीश ने बच्चों की परवरिश के लिए उन्हें पिता की सुपुर्दगी में दे दिया। करीब तीन महीने पहले मुकेश पुरी ने बच्चों को बुधनी लाकर दादी के पास किराए के मकान में रख दिया था और पास ही के निजी स्कूल में उनका दाखिला करा दिया था।
स्कूल से नहीं मिला साथ, कोर्ट के पास दिया वारदात को अंजाम
सोमवार को नीरज पुरी पहले स्कूल पहुंची, लेकिन शिक्षकों ने बच्चों को उसके हवाले करने से मना कर दिया। इसके बाद वह अदालत के समीप वृंदावन कॉलोनी गेट पर पहुंची और बच्चों के बस से उतरने का इंतजार करने लगी। जैसे ही बच्चे उतरे, उसने उन्हें मोटरसाइकिल पर बिठाया और अपने साथी शंभू गिरी के साथ रेहटी रोड होते हुए मंदसौर की ओर रवाना हो गई।
पुलिस ने दिखाई तत्परता
बुधनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों और महिला की लोकेशन बिलकिसगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक की। इसी दौरान डीएसपी चैन सिंह रघुवंशी, जो किसी कार्य से भोपाल जा रहे थे, ने निजी वाहन से लोकेशन के आधार पर अपहरणकर्ताओं की मोटरसाइकिल को रोक लिया। दोनों बच्चों को सुरक्षित छुड़ाया गया और मां नीरज पुरी व उसके साथी को बुधनी थाने लाकर अपहरण की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
डीएसपी चैन सिंह रघुवंशी, प्रभारी थाना बुधनी ने मामले की पुष्टि की है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए