- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- चौरागढ़ यात्रा में हादसा: पहाड़ी से गिरा पत्थर, नागपुर के युवक की मौत
चौरागढ़ यात्रा में हादसा: पहाड़ी से गिरा पत्थर, नागपुर के युवक की मौत
Narmadapuram, MP
मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थल पचमढ़ी में स्थित चौरागढ़ महादेव यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की दर्दनाक मौत हो गई। नागपुर से अपने दोस्तों के साथ नागद्वारी मेले में शामिल होने आए 24 वर्षीय दीपक सूरज नेवारे की चढ़ाई के दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने से जान चली गई।
दीपक अपने चार-पांच साथियों के साथ चौरागढ़ महादेव की चढ़ाई कर रहा था, तभी धूपगढ़ के पास अचानक चट्टान और मिट्टी खिसक गई। चट्टानों की चपेट में आकर दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रेस्क्यू टीम की मदद से स्ट्रेचर पर नीचे लाया गया और तुरंत पचमढ़ी अस्पताल पहुंचाया गया।
हालत नाजुक होने पर उसे पिपरिया स्वास्थ्य केंद्र होते हुए नर्मदापुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 24 जुलाई को उसकी मौत हो गई। मृतक नागपुर के बजेरिया इलाके का निवासी था। इस दुखद घटना की पुष्टि रविवार को हुई।
पिपरिया बीएमओ डॉ. रिचा कटकवार ने जानकारी दी कि दीपक के सिर और पैरों में गंभीर चोटें थीं, साथ ही शरीर में कई जगह फ्रैक्चर भी आया था।
हालांकि, प्रशासन को युवक की मौत की औपचारिक सूचना अब तक प्राप्त नहीं हुई है। पचमढ़ी थाना प्रभारी अनूप सिंह उईके ने बताया कि घायल को केवल पिपरिया तक लाया गया था और मृत्यु नर्मदापुरम में हुई है, इसलिए मर्ग डायरी वहां दर्ज होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए