छतरपुर में ट्रैक्टर-थ्रेसर पलटने के बाद लगी आग, नीचे दबे 2 युवक जिंदा जले

जिले मेंएक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में 2 युवा किसानों की जिंदा जलकर मौत हो गई. दरअसल, गुगवारा-सेडारा मार्ग पर अचानक ट्रैक्टर-थ्रेसर पलट गया, जिसके नीचे ट्रैक्टर सवार 2 किसान दब गए. इसके बाद ट्रैक्टर में अचानक से आग लग गई. देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की चपेट में आकर ट्रैक्टर पूरी तरह जल गया. वहीं ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों लोग जिंदा जल गए. चीख पुकार करते रहे, लेकिन उन्हें कोई बचा नहीं सका. सूचना के करीब 2 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची.

ट्रैक्टर-थ्रेसर के नीचे दबे 2 युवक जिंदा जले

छतरपुर से 100 किलोमीटर दूर बक्सवाहा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और थ्रेसर लेकर किसान बमोरी से ग्राम महुटा जा रहे थे, तभी गुगवारा-सेडारा मार्ग पर ट्रैक्टर और थ्रेसर पलट गया, जिसमें ट्रैक्टर ड्राइवर सहित 2 युवक दब गए. वहीं ट्रैक्टर में अचानक से आग लग गई, देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी भीषण थी कि देखने वालों का भी दिल दहल गया. ट्रैक्टर पर सवार अशोक यादव और मोहित गौड़ भी आग की लपटों की चपेट में आ गये. आग इतनी भयानक थी कि दोनों युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई.

करीब 2 घटना लेट पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फायर की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची. स्थानीय लोगों ने बताया घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद भी ट्रैक्टर में लगी आग को बुझाया नहीं जा सका. वहीं, घटना के 2 घंटे बाद तक फायर ब्रिगेड भी नहीं पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश भी बढ़ने लगा था.

एएसपी ने कहा मामले की जांच कराई जाएगी

ग्रामीणों का मानना है कि यदि फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर पहुंच जाती तो शायद हादसा नहीं होता. दोनों युवक ग्राम महुटा के निवासी थे और फसल की थ्रेसिंग के लिए जा रहे थे. इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है. वहीं हादसे की जानकारी के बाद छतरपुर SP अगम जैन ने भी मामले का संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए है. इस हादसे पर एएसपी विंक्रम सिंह ने कहा, "घटना को लेकर जानकारी मिली है, मामले की जांच की जाएगी. अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेट पहुंची है, तो उसकी भी जांच की जाएगी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर में ट्रैक्टर-थ्रेसर पलटने के बाद लगी आग, नीचे दबे 2 युवक जिंदा जले

जिले मेंएक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में 2 युवा किसानों की जिंदा जलकर मौत हो गई. दरअसल, गुगवारा-सेडारा मार्ग पर अचानक ट्रैक्टर-थ्रेसर पलट गया, जिसके नीचे ट्रैक्टर सवार 2 किसान दब गए. इसके बाद ट्रैक्टर में अचानक से आग लग गई. देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की चपेट में आकर ट्रैक्टर पूरी तरह जल गया. वहीं ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों लोग जिंदा जल गए. चीख पुकार करते रहे, लेकिन उन्हें कोई बचा नहीं सका. सूचना के करीब 2 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची.

ट्रैक्टर-थ्रेसर के नीचे दबे 2 युवक जिंदा जले

छतरपुर से 100 किलोमीटर दूर बक्सवाहा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और थ्रेसर लेकर किसान बमोरी से ग्राम महुटा जा रहे थे, तभी गुगवारा-सेडारा मार्ग पर ट्रैक्टर और थ्रेसर पलट गया, जिसमें ट्रैक्टर ड्राइवर सहित 2 युवक दब गए. वहीं ट्रैक्टर में अचानक से आग लग गई, देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी भीषण थी कि देखने वालों का भी दिल दहल गया. ट्रैक्टर पर सवार अशोक यादव और मोहित गौड़ भी आग की लपटों की चपेट में आ गये. आग इतनी भयानक थी कि दोनों युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई.

करीब 2 घटना लेट पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फायर की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची. स्थानीय लोगों ने बताया घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद भी ट्रैक्टर में लगी आग को बुझाया नहीं जा सका. वहीं, घटना के 2 घंटे बाद तक फायर ब्रिगेड भी नहीं पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश भी बढ़ने लगा था.

एएसपी ने कहा मामले की जांच कराई जाएगी

ग्रामीणों का मानना है कि यदि फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर पहुंच जाती तो शायद हादसा नहीं होता. दोनों युवक ग्राम महुटा के निवासी थे और फसल की थ्रेसिंग के लिए जा रहे थे. इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है. वहीं हादसे की जानकारी के बाद छतरपुर SP अगम जैन ने भी मामले का संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए है. इस हादसे पर एएसपी विंक्रम सिंह ने कहा, "घटना को लेकर जानकारी मिली है, मामले की जांच की जाएगी. अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेट पहुंची है, तो उसकी भी जांच की जाएगी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-chhatarpur-2-youths-burnt-alive-after-a-tractor-thresor-overturned/article-12350

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.