छतरपुर में नशे में धुत पुलिसकर्मी ने दंपती को रौंदा: महिला की मौत, पति गंभीर; कहा- कोई मरता है तो मर जाए

Khajuraho, MP

छतरपुर-पन्ना हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में पुलिसकर्मी की लापरवाही एक महिला की जान ले गई। घटना बमीठा थाना क्षेत्र के खैरी गांव के पास रविवार देर रात हुई, जब नशे में धुत पुलिसकर्मी राकेश अहिरवार की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार अहिरवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में पार्वती अहिरवार (35 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि पति राजाराम अहिरवार (38 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

वीडियो में दिखा असंवेदनशील बयान

हादसे के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी राहगीरों से बहस करता और कहता नजर आता है –
"कोई मरता है तो मर जाए, हां मैंने किया एक्सीडेंट।"
वीडियो में वह नशे में लड़खड़ाते हुए दिखाई देता है, और उसकी महिला साथी भी राहगीरों से उलझती नजर आती है।

हादसे की रात क्या हुआ?

राजाराम और पार्वती अहिरवार गुलगंज में आयोजित एक तेरहवीं कार्यक्रम से बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वे खैरी गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार (MP16 ZC 3527) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार हाईवे की फेंसिंग तोड़ते हुए खेत में जा घुसी और पलट गई।
दंपती को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में दोनों को ग्वालियर रेफर किया गया। रास्ते में पार्वती ने मऊरानीपुर के पास दम तोड़ दिया

मामले की जांच जारी

घटना के बाद पुलिसकर्मी राकेश अहिरवार को हिरासत में लिया गया है। बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि कार जब्त कर ली गई है और हादसे की जांच की जा रही है। महिला का पोस्टमार्टम छतरपुर जिला अस्पताल में किया गया।

स्थानीयों में आक्रोश

वीडियो वायरल होने और पुलिसकर्मी के असंवेदनशील बयान के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने आरोप लगाया है कि कानून के रक्षक ही कानून को तोड़ रहे हैं, और प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने चाहिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर में नशे में धुत पुलिसकर्मी ने दंपती को रौंदा: महिला की मौत, पति गंभीर; कहा- कोई मरता है तो मर जाए

Khajuraho, MP

हादसे में पार्वती अहिरवार (35 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि पति राजाराम अहिरवार (38 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

वीडियो में दिखा असंवेदनशील बयान

हादसे के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी राहगीरों से बहस करता और कहता नजर आता है –
"कोई मरता है तो मर जाए, हां मैंने किया एक्सीडेंट।"
वीडियो में वह नशे में लड़खड़ाते हुए दिखाई देता है, और उसकी महिला साथी भी राहगीरों से उलझती नजर आती है।

हादसे की रात क्या हुआ?

राजाराम और पार्वती अहिरवार गुलगंज में आयोजित एक तेरहवीं कार्यक्रम से बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वे खैरी गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार (MP16 ZC 3527) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार हाईवे की फेंसिंग तोड़ते हुए खेत में जा घुसी और पलट गई।
दंपती को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में दोनों को ग्वालियर रेफर किया गया। रास्ते में पार्वती ने मऊरानीपुर के पास दम तोड़ दिया

मामले की जांच जारी

घटना के बाद पुलिसकर्मी राकेश अहिरवार को हिरासत में लिया गया है। बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि कार जब्त कर ली गई है और हादसे की जांच की जा रही है। महिला का पोस्टमार्टम छतरपुर जिला अस्पताल में किया गया।

स्थानीयों में आक्रोश

वीडियो वायरल होने और पुलिसकर्मी के असंवेदनशील बयान के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने आरोप लगाया है कि कानून के रक्षक ही कानून को तोड़ रहे हैं, और प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने चाहिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-chhatarpur-a-drunken-policeman-called-the-couple-who-died/article-26047

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.