छतरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या: राशन नहीं मिलने पर पूछा तो भड़के सेल्समैन, छत से की फायरिंग

Chhatarpur, MP

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में सरकारी राशन को लेकर हुए विवाद ने एक मासूम जान ले ली। नौगांव थाना क्षेत्र के बिलहरी गांव में रविवार सुबह राशन वितरण के दौरान शुरू हुआ झगड़ा जानलेवा साबित हुआ।

केवल इस बात पर कि युवक ने 3 महीने से राशन न मिलने का कारण पूछा था, गुस्से में आकर दुकान संचालक और उसके परिजनों ने पहले गाली-गलौज की और फिर फायरिंग कर दी, जिसमें 19 वर्षीय पंकज प्रजापति की मौत हो गई और उसका भाई आशीष घायल हो गया।

छत से ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली thigh में लगी
घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। ग्राम बिलहरी की राशन दुकान, जो स्थानीय निवासी और वकील प्रवीण पटेरिया के घर से चलाई जा रही थी, वहीं पर पंकज और आशीष राशन लेने पहुंचे थे। पहले से राशन न मिलने को लेकर उनकी कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। तभी आरोपी प्रवीण पटेरिया छत पर चढ़ा और वहां से गोली चला दी। पंकज को गोली जांघ में लगी। उसे तत्काल ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोमवार को दो वीडियो सामने आए, जिनमें एक में मारपीट और दूसरे में छत से फायरिंग होती दिखाई दी। घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने नौगांव तहसील चौराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। शुरू में पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी पर FIR दर्ज की, लेकिन विरोध बढ़ने पर तीनों—प्रवीण, नवीन पटेरिया और रामसेवक अरजरिया—पर हत्या, SC-ST एक्ट और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।

तीन महीने से नहीं दिया था राशन
पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़ित परिवार को बीते तीन महीनों से राशन नहीं दिया जा रहा था। इसी को लेकर पंकज और आशीष ने सवाल किया था, जिसके जवाब में सेल्समैन और उसके परिजन हिंसा पर उतर आए।

FIR में लगीं ये गंभीर धाराएं
पुलिस ने आरोपियों पर BNS की धारा 115(2), 109(1), 296, 3(5), SC-ST एक्ट की धाराएं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(वी), 3(2)(वीए) और आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

परिजन पोस्टमॉर्टम को राज़ी नहीं, गिरफ्तारी की मांग
सोमवार सुबह नौगांव अस्पताल के बाहर मृतक के परिजन जमा हो गए और शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि 24 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं प्रशासन द्वारा उन्हें समझाइश दी जा रही है।

पुलिस बोली- जल्द होंगे गिरफ्तार
एडिशनल एसपी विदिता डांगर ने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या: राशन नहीं मिलने पर पूछा तो भड़के सेल्समैन, छत से की फायरिंग

Chhatarpur, MP

केवल इस बात पर कि युवक ने 3 महीने से राशन न मिलने का कारण पूछा था, गुस्से में आकर दुकान संचालक और उसके परिजनों ने पहले गाली-गलौज की और फिर फायरिंग कर दी, जिसमें 19 वर्षीय पंकज प्रजापति की मौत हो गई और उसका भाई आशीष घायल हो गया।

छत से ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली thigh में लगी
घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। ग्राम बिलहरी की राशन दुकान, जो स्थानीय निवासी और वकील प्रवीण पटेरिया के घर से चलाई जा रही थी, वहीं पर पंकज और आशीष राशन लेने पहुंचे थे। पहले से राशन न मिलने को लेकर उनकी कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। तभी आरोपी प्रवीण पटेरिया छत पर चढ़ा और वहां से गोली चला दी। पंकज को गोली जांघ में लगी। उसे तत्काल ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोमवार को दो वीडियो सामने आए, जिनमें एक में मारपीट और दूसरे में छत से फायरिंग होती दिखाई दी। घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने नौगांव तहसील चौराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। शुरू में पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी पर FIR दर्ज की, लेकिन विरोध बढ़ने पर तीनों—प्रवीण, नवीन पटेरिया और रामसेवक अरजरिया—पर हत्या, SC-ST एक्ट और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।

तीन महीने से नहीं दिया था राशन
पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़ित परिवार को बीते तीन महीनों से राशन नहीं दिया जा रहा था। इसी को लेकर पंकज और आशीष ने सवाल किया था, जिसके जवाब में सेल्समैन और उसके परिजन हिंसा पर उतर आए।

FIR में लगीं ये गंभीर धाराएं
पुलिस ने आरोपियों पर BNS की धारा 115(2), 109(1), 296, 3(5), SC-ST एक्ट की धाराएं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(वी), 3(2)(वीए) और आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

परिजन पोस्टमॉर्टम को राज़ी नहीं, गिरफ्तारी की मांग
सोमवार सुबह नौगांव अस्पताल के बाहर मृतक के परिजन जमा हो गए और शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि 24 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं प्रशासन द्वारा उन्हें समझाइश दी जा रही है।

पुलिस बोली- जल्द होंगे गिरफ्तार
एडिशनल एसपी विदिता डांगर ने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-chhatarpur-if-a-young-man-was-shot-dead-and/article-23702

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.