- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- छिंदवाड़ा में भाई ने भाई का कत्ल किया, कुल्हाड़ी से किए कई वार, जादू-टोना और जमीन विवाद बना कारण
छिंदवाड़ा में भाई ने भाई का कत्ल किया, कुल्हाड़ी से किए कई वार, जादू-टोना और जमीन विवाद बना कारण
Chhatarpur, MP
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरी में रविवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई।
बड़े भाई ने छोटे भाई की जंगल में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया।
जंगल में मिला औंधे मुंह पड़ा शव
10 अगस्त की सुबह 60 वर्षीय देवाराम कोडले मवेशी चराने जंगल गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोज के दौरान डोबन क्षेत्र में सागौन के पेड़ के पास उनका शव औंधे मुंह पड़ा मिला। सिर और शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।
आरोपी बड़ा भाई, कारण – जादू-टोना और पुराना विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के बड़े भाई 65 वर्षीय सेवाराम कोडले पर शक था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि छह-सात साल से दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। साथ ही, तीन साल पहले नाती की मौत के बाद वह छोटे भाई पर जादू-टोना करने का आरोप लगाता था। घटना वाले दिन जंगल में मवेशी चराने के दौरान दोनों में बहस हुई, जिसके बाद गुस्से में सेवाराम ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
थाना प्रभारी खेलचंद पटले और चौकी प्रभारी पारसनाथ आर्मो के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर कुल्हाड़ी और अन्य सबूत बरामद किए। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए