सहकारिता, कृषि और पशुपालन में अपार संभावनाएं, NDDB के साथ आगे बढ़ेगा MP फेडरेशन : भोपाल में बोले अमित शाह

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भाग लिया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के बीच एक अहम समझौता (MoU) भी संपन्न हुआ।

सहकारिता को लेकर बदली सोच: अमित शाह
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि देश में कृषि, पशुपालन और सहकारिता जैसे क्षेत्रों में असीम संभावनाएं हैं, लेकिन इनके समुचित दोहन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "कुछ राज्यों में सहकारी आंदोलन ने गति पकड़ी, तो कुछ जगह यह विफल रहा। पहले देशभर में सहकारिता का कोई स्पष्ट कानून नहीं था और न ही केंद्रीय स्तर पर कोई मंत्रालय था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 वर्षों बाद सहकारिता मंत्रालय की स्थापना कर मुझे इसकी जिम्मेदारी दी।"

पैक्स को बनाया गया बहुउद्देश्यीय केंद्र
शाह ने कहा कि आज प्राथमिक कृषि साख समितियां (पैक्स) केवल कृषि ऋण तक सीमित नहीं रह गईं, बल्कि अब ये 20 से अधिक कार्यों में संलग्न हैं। पैक्स अब सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, ट्रेन टिकट बुकिंग, पेट्रोल पंप संचालन और खाद-बीज वितरण जैसे कार्यों से जुड़ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पैक्स के कंप्यूटरीकरण में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी है।

मॉडल बायलॉज को मिला देशव्यापी समर्थन
अमित शाह ने कहा, "हमने प्राइमरी सोसायटी के लिए मॉडल बायलॉज बनाए और सभी राज्यों को भेजे। देश के सभी राज्यों ने इन्हें स्वीकार कर सहकारिता के क्षेत्र में नई दिशा दी। जब आपकी नीयत साफ होती है, तो परिणाम भी सकारात्मक आते हैं।"

NDDB के साथ बढ़ेगा एमपी फेडरेशन
गृहमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में प्रतिदिन 5.5 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन होता है, जो देश के कुल उत्पादन का 9% है। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 3.5 करोड़ लीटर दूध सरप्लस है, लेकिन इसका सिर्फ ढाई प्रतिशत ही कॉरपोरेटिव डेयरी तक पहुंचता है। वर्तमान में केवल 17% गांवों में दूध संग्रहण की सुविधा है, जबकि आज हुए समझौते से यह सुविधा 83% गांवों तक पहुंचने की संभावना है।

किसानों को मिलेगा अधिक लाभ
शाह ने कहा कि जब किसान ओपन मार्केट में दूध बेचते हैं तो उन्हें उचित मूल्य नहीं मिलता। इसलिए उन्हें कॉरपोरेटिव डेयरी से जोड़कर प्रोसेसिंग यूनिट्स के माध्यम से अधिक लाभ दिलाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि NDDB के सहयोग से गांव-गांव में कलेक्शन नेटवर्क और प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित की जाएंगी।

विपक्ष पर कटाक्ष
अमित शाह ने कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस के शासन में सहकारिता व्यवस्था खत्म हो गई थी, लेकिन अब मध्यप्रदेश में सुशासन है। सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार हरसंभव आर्थिक सहयोग देने को तैयार है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव भी रहे मौजूद
सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी हिस्सा लिया और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई गति दी जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Apr 2025 By दैनिक जागरण

सहकारिता, कृषि और पशुपालन में अपार संभावनाएं, NDDB के साथ आगे बढ़ेगा MP फेडरेशन : भोपाल में बोले अमित शाह

BHOPAL, MP

सहकारिता को लेकर बदली सोच: अमित शाह
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि देश में कृषि, पशुपालन और सहकारिता जैसे क्षेत्रों में असीम संभावनाएं हैं, लेकिन इनके समुचित दोहन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "कुछ राज्यों में सहकारी आंदोलन ने गति पकड़ी, तो कुछ जगह यह विफल रहा। पहले देशभर में सहकारिता का कोई स्पष्ट कानून नहीं था और न ही केंद्रीय स्तर पर कोई मंत्रालय था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 वर्षों बाद सहकारिता मंत्रालय की स्थापना कर मुझे इसकी जिम्मेदारी दी।"

पैक्स को बनाया गया बहुउद्देश्यीय केंद्र
शाह ने कहा कि आज प्राथमिक कृषि साख समितियां (पैक्स) केवल कृषि ऋण तक सीमित नहीं रह गईं, बल्कि अब ये 20 से अधिक कार्यों में संलग्न हैं। पैक्स अब सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, ट्रेन टिकट बुकिंग, पेट्रोल पंप संचालन और खाद-बीज वितरण जैसे कार्यों से जुड़ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पैक्स के कंप्यूटरीकरण में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी है।

मॉडल बायलॉज को मिला देशव्यापी समर्थन
अमित शाह ने कहा, "हमने प्राइमरी सोसायटी के लिए मॉडल बायलॉज बनाए और सभी राज्यों को भेजे। देश के सभी राज्यों ने इन्हें स्वीकार कर सहकारिता के क्षेत्र में नई दिशा दी। जब आपकी नीयत साफ होती है, तो परिणाम भी सकारात्मक आते हैं।"

NDDB के साथ बढ़ेगा एमपी फेडरेशन
गृहमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में प्रतिदिन 5.5 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन होता है, जो देश के कुल उत्पादन का 9% है। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 3.5 करोड़ लीटर दूध सरप्लस है, लेकिन इसका सिर्फ ढाई प्रतिशत ही कॉरपोरेटिव डेयरी तक पहुंचता है। वर्तमान में केवल 17% गांवों में दूध संग्रहण की सुविधा है, जबकि आज हुए समझौते से यह सुविधा 83% गांवों तक पहुंचने की संभावना है।

किसानों को मिलेगा अधिक लाभ
शाह ने कहा कि जब किसान ओपन मार्केट में दूध बेचते हैं तो उन्हें उचित मूल्य नहीं मिलता। इसलिए उन्हें कॉरपोरेटिव डेयरी से जोड़कर प्रोसेसिंग यूनिट्स के माध्यम से अधिक लाभ दिलाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि NDDB के सहयोग से गांव-गांव में कलेक्शन नेटवर्क और प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित की जाएंगी।

विपक्ष पर कटाक्ष
अमित शाह ने कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस के शासन में सहकारिता व्यवस्था खत्म हो गई थी, लेकिन अब मध्यप्रदेश में सुशासन है। सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार हरसंभव आर्थिक सहयोग देने को तैयार है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव भी रहे मौजूद
सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी हिस्सा लिया और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई गति दी जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-cooperative-agriculture-and-animal-husbandry-immense-possibilities-will-proceed/article-17645

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.