डबरा में दो युवकों को निर्वस्त्र कर खेत में पीटा: रेत खदान विवाद में बेल्ट और लात-घूंसों से हमला, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

Dabra, MP

गिजौर्रा क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा मामला; पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की, दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी

 मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा अनुविभाग के गिजौर्रा थाना क्षेत्र में दो युवकों को निर्वस्त्र कर खेत में बुरी तरह पीटने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लगभग दो महीने पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना रेत खदानों पर वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ी बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

वीडियो में दिखी बर्बरता, बेल्ट और लात-घूंसे से पिटाई

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवकों को खेत में कपड़े उतरवाकर उल्टा लिटाया गया है। इसके बाद कुछ लोग उन्हें बेल्ट, लात और घूंसों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। पिटाई के दौरान दोनों युवक लगातार रहम की गुहार लगाते रहे, लेकिन हमलावर नहीं रुके। वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए सुना गया — “तुम पप्पू को गुंडा समझते थे, अब बताओ गुंडा कौन है।”

आरोपियों की पहचान और पुलिस की प्रतिक्रिया

वीडियो में युवकों को पीटने वालों की पहचान राजेंद्र मर्सेनी और महाराज सिंह जिगनिया के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये दोनों गिजौर्रा क्षेत्र में सक्रिय रेत कारोबारियों में से हैं।
ग्वालियर एसपी धर्मवीर यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, “वीडियो की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

गिजौर्रा थाना प्रभारी उपेंद्र धाकड़ ने बताया कि उन्होंने हाल ही में थाने का प्रभार संभाला है। वीडियो उनके पूर्ववर्ती प्रभारी सतीश यादव के कार्यकाल का बताया जा रहा है। पुलिस टीम अब पीड़ित युवकों और आरोपियों दोनों की पहचान और सटीक घटना-तिथि का सत्यापन कर रही है।

रेत खदानों पर वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम

गिजौर्रा क्षेत्र अवैध रेत खनन और परिवहन का केंद्र माना जाता है। यहां हथनोरा, सिली, बारकरी और जिगनिया जैसी कई खदानें हैं, जो बड़करी और जिगनिया वन क्षेत्र में आती हैं। इन खदानों पर लंबे समय से स्थानीय दबंगों का वर्चस्व रहा है। यही कारण है कि यहां आए दिन रेत के कारोबार को लेकर टकराव, धमकियां और हिंसक झड़पें होती रहती हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक सख्ती की कमी के कारण क्षेत्र में अवैध खनन लगातार बढ़ रहा है। पहले भी कई बार ऐसे विवाद गोलीबारी और मारपीट में बदल चुके हैं।

आगे की कार्रवाई और जांच की स्थिति

पुलिस ने वीडियो के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई, तो उन पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ग्वालियर एसपी धर्मवीर यादव ने कहा, “कानून से ऊपर कोई नहीं। चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-dabra-two-youths-were-stripped-beaten-in-the-field/article-37352

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.