दमोह में महिला के साथ सड़क पर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार; दुष्कर्म और दबाव में धर्म परिवर्तन का आरोप

Damoh, MP

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के शोभा नगर इलाके में एक महिला के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने युवक पर दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप भी लगाया है।

इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान

पीड़िता ने बताया कि उसकी आरोपी बादशाह खान से करीब दो महीने पहले इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। दोनों के बीच कोई विशेष दोस्ती नहीं थी, लेकिन आरोपी ने इस पहचान का गलत फायदा उठाया। महिला के अनुसार, युवक एक रात उसके घर में जबरन घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

सरेआम पीटा, बाल पकड़कर चप्पल से मारा

महिला का कहना है कि बुधवार शाम आरोपी ने उसे घर से बाहर खींच लिया और सड़क पर बाल पकड़कर चप्पलों से पीटा। यह पूरी घटना राहगीरों और बच्चों के सामने हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

धर्म परिवर्तन का भी लगाया आरोप

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी न सिर्फ उस पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार कर रहा था, बल्कि वह उसे अपने साथ रखने और इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए भी दबाव बना रहा था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धर्म परिवर्तन से संबंधित बात शिकायत में सीधे तौर पर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन यदि महिला बयान में इसका उल्लेख करती है तो उस आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लिया मामला संज्ञान

घटना की जानकारी बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी को मिली, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म, मारपीट और महिला के बयान के अनुसार अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अकेली महिला थी निशाने पर

पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ अकेली रहती है और मजदूरी कर घर चलाती है। पति का साथ नहीं होने के कारण आरोपी ने उसकी कमजोर स्थिति का लाभ उठाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

दमोह में महिला के साथ सड़क पर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार; दुष्कर्म और दबाव में धर्म परिवर्तन का आरोप

Damoh, MP

इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान

पीड़िता ने बताया कि उसकी आरोपी बादशाह खान से करीब दो महीने पहले इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। दोनों के बीच कोई विशेष दोस्ती नहीं थी, लेकिन आरोपी ने इस पहचान का गलत फायदा उठाया। महिला के अनुसार, युवक एक रात उसके घर में जबरन घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

सरेआम पीटा, बाल पकड़कर चप्पल से मारा

महिला का कहना है कि बुधवार शाम आरोपी ने उसे घर से बाहर खींच लिया और सड़क पर बाल पकड़कर चप्पलों से पीटा। यह पूरी घटना राहगीरों और बच्चों के सामने हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

धर्म परिवर्तन का भी लगाया आरोप

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी न सिर्फ उस पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार कर रहा था, बल्कि वह उसे अपने साथ रखने और इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए भी दबाव बना रहा था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धर्म परिवर्तन से संबंधित बात शिकायत में सीधे तौर पर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन यदि महिला बयान में इसका उल्लेख करती है तो उस आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लिया मामला संज्ञान

घटना की जानकारी बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी को मिली, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म, मारपीट और महिला के बयान के अनुसार अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अकेली महिला थी निशाने पर

पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ अकेली रहती है और मजदूरी कर घर चलाती है। पति का साथ नहीं होने के कारण आरोपी ने उसकी कमजोर स्थिति का लाभ उठाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-damoh-a-woman-assaulted-on-the-road-accused-of/article-24056

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.