नर्स की बस में युवक से मारपीट पर बवाल: रनेह थाने का घेराव, कार्रवाई की मांग

Damoh, MP

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के रनेह उप स्वास्थ्य केंद्र में एक नर्स द्वारा युवक से की गई मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। घटना 9 जून की बताई जा रही है, जब पीड़ित युवक अपनी गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लाया था। नर्स पर युवक को बस में रोककर पीटने और अपमानित करने का आरोप है।

क्या है मामला?

पीड़ित महेंद्र लोधी, जो पन्ना जिले के मुहरा टपरियन गांव का निवासी है, का कहना है कि वह अपनी 9 महीने की गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए रनेह उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया था। वहां तैनात नर्स नीलम यादव से जब इलाज की गुहार लगाई गई, तो उन्होंने अगले दिन आने को कहा। पत्नी की हालत गंभीर देखकर जब दोबारा निवेदन किया गया, तो नर्स ने गालियां दीं और झुंझलाकर युवक से दुर्व्यवहार किया।

बस में घुसकर की मारपीट

महेंद्र ने आरोप लगाया कि इलाज न मिलने के बाद जब वह अपनी पत्नी के साथ बस में बैठकर घर लौट रहा था, तब नर्स ने बस रुकवाकर उसके साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में नर्स को बस की सीट पर चढ़कर युवक को लात मारते और अपशब्द कहते हुए देखा जा सकता है।

थाने का घेराव, पुलिस पर भी सवाल

11 जून को महेंद्र ने इस घटना की शिकायत दमोह एसपी से की। मामले में रनेह थाने के दो पुलिसकर्मियों की लापरवाही पाई गई, जिन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है। रविवार को ओबीसी महासभा के सैकड़ों लोगों ने रनेह थाने का घेराव किया और नर्स को बर्खास्त करने की मांग की।

नर्स का पक्ष

वहीं, नर्स नीलम यादव ने दावा किया है कि युवक ने अस्पताल में उनके साथ छेड़खानी की थी। उन्होंने कहा कि आरोपी शराब के नशे में था और उनका हाथ पकड़कर बदसलूकी की थी। इसी वजह से उन्होंने बस में जाकर युवक से जवाब मांगा और गुस्से में मारपीट की।

प्रशासन की कार्रवाई जारी

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा के अनुसार, मामले में नर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दो पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

नर्स की बस में युवक से मारपीट पर बवाल: रनेह थाने का घेराव, कार्रवाई की मांग

Damoh, MP

क्या है मामला?

पीड़ित महेंद्र लोधी, जो पन्ना जिले के मुहरा टपरियन गांव का निवासी है, का कहना है कि वह अपनी 9 महीने की गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए रनेह उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया था। वहां तैनात नर्स नीलम यादव से जब इलाज की गुहार लगाई गई, तो उन्होंने अगले दिन आने को कहा। पत्नी की हालत गंभीर देखकर जब दोबारा निवेदन किया गया, तो नर्स ने गालियां दीं और झुंझलाकर युवक से दुर्व्यवहार किया।

बस में घुसकर की मारपीट

महेंद्र ने आरोप लगाया कि इलाज न मिलने के बाद जब वह अपनी पत्नी के साथ बस में बैठकर घर लौट रहा था, तब नर्स ने बस रुकवाकर उसके साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में नर्स को बस की सीट पर चढ़कर युवक को लात मारते और अपशब्द कहते हुए देखा जा सकता है।

थाने का घेराव, पुलिस पर भी सवाल

11 जून को महेंद्र ने इस घटना की शिकायत दमोह एसपी से की। मामले में रनेह थाने के दो पुलिसकर्मियों की लापरवाही पाई गई, जिन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है। रविवार को ओबीसी महासभा के सैकड़ों लोगों ने रनेह थाने का घेराव किया और नर्स को बर्खास्त करने की मांग की।

नर्स का पक्ष

वहीं, नर्स नीलम यादव ने दावा किया है कि युवक ने अस्पताल में उनके साथ छेड़खानी की थी। उन्होंने कहा कि आरोपी शराब के नशे में था और उनका हाथ पकड़कर बदसलूकी की थी। इसी वजह से उन्होंने बस में जाकर युवक से जवाब मांगा और गुस्से में मारपीट की।

प्रशासन की कार्रवाई जारी

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा के अनुसार, मामले में नर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दो पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-damoh-the-case-of-a-young-man-assaulted-by/article-24424

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.