दमोह में दरिंदगी: युवती का अपहरण कर सुनसान घर में किया गैंगरेप, घायल अवस्था में सड़क पर फेंका

Damoh, MP

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जबेरा थाना अंतर्गत सिंग्रामपुर चौकी के पास एक 18 वर्षीय युवती को सुनसान इलाके में अपहरण के बाद दुष्कर्म का शिकार बनाया गया।

आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना का खुलासा सरपंच की सतर्कता से

बांदकपुर से लौटते समय पौंडी गांव के सरपंच मनोज राय को सड़क किनारे घायल युवती दिखी। युवती ने रोकर उन्हें रोका और अपनी आपबीती सुनाई। सरपंच ने तत्क्षण सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन को सूचना दी, जिसके बाद पीड़िता को जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

कटनी की रहने वाली है पीड़िता

पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह कटनी जिले की निवासी है। उसे दो युवकों ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया और एक सुनसान मकान में ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद मारपीट कर उसे घाटी में फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

बीएमओ डॉ. डीके राय के मुताबिक, युवती की हालत बेहद नाजुक है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच, कटनी पुलिस से समन्वय

थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से कटनी में दर्ज थी। अब दोनों जिलों की पुलिस समन्वय कर इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

जनाक्रोश और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं महिला संगठनों ने पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने और अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दमोह में दरिंदगी: युवती का अपहरण कर सुनसान घर में किया गैंगरेप, घायल अवस्था में सड़क पर फेंका

Damoh, MP

आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना का खुलासा सरपंच की सतर्कता से

बांदकपुर से लौटते समय पौंडी गांव के सरपंच मनोज राय को सड़क किनारे घायल युवती दिखी। युवती ने रोकर उन्हें रोका और अपनी आपबीती सुनाई। सरपंच ने तत्क्षण सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन को सूचना दी, जिसके बाद पीड़िता को जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

कटनी की रहने वाली है पीड़िता

पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह कटनी जिले की निवासी है। उसे दो युवकों ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया और एक सुनसान मकान में ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद मारपीट कर उसे घाटी में फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

बीएमओ डॉ. डीके राय के मुताबिक, युवती की हालत बेहद नाजुक है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच, कटनी पुलिस से समन्वय

थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से कटनी में दर्ज थी। अब दोनों जिलों की पुलिस समन्वय कर इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

जनाक्रोश और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं महिला संगठनों ने पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने और अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-damoh-the-girl-kidnapped-and-threw-a-gang-rape/article-27616

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.