- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दमोह में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी, विवाद फसल कटाई का ठेका
दमोह में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी, विवाद फसल कटाई का ठेका
Damoh, MP
खमरिया गांव में सोमवार सुबह छोटे भाई रघुवीर पटेल ने अपने बड़े भाई बिहारी पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात का कारण दोनों भाइयों के बीच फसल कटाई के ठेके को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, बिहारी पटेल (50) और उसका छोटा भाई रघुवीर उर्फ वीरन खेतिहर मजदूर हैं। बीते दिनों बिहारी ने गांव के सुख सिंह से उड़द की फसल कटाई का ठेका कम दाम में ले लिया था, जिस पर रघुवीर को आपत्ति थी। रविवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसे परिजनों ने शांत कराया।
सोमवार सुबह जब बिहारी फसल कटाई के लिए जा रहे थे, तब रघुवीर रास्ते में बंदूक लेकर बैठा था। जैसे ही बिहारी पहुंचे, रघुवीर ने सीने पर गोली दाग दी। गोली लगते ही बिहारी जमीन पर गिर गए। बेटे प्रकाश और साथियों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने रघुवीर को पकड़कर बंदूक छीनकर कमरे में बंद कर दिया। एसडीओपी प्रिया सिंधी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए और FIR दर्ज कर केस की जांच शुरू कर दी।
फतेहपुर चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि विवाद फसल कटाई के ठेके को लेकर था। बिहारी ने आरोपी रघुवीर से ज्यादा एकड़ जमीन पर ठेका लिया था। हालांकि, जमीन की सटीक जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में आमतौर पर फसल कटाई में लेन-देन अनाज के माध्यम से होता है, न कि रुपयों के।
जानकारी के अनुसार, चार भाइयों में बिहारी सबसे बड़ा था, जबकि रघुवीर तीसरे नंबर का है। रघुवीर के पांच बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। बिहारी का एक बेटा प्रकाश भी है।\
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए