- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- VIDEO: दतिया में बिरयानी की गुमटी में लगी आग, गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे लोग
VIDEO: दतिया में बिरयानी की गुमटी में लगी आग, गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे लोग
Datia, MP
मध्य प्रदेश के दतिया ज़िले में रविवार सुबह एक बिरयानी की गुमटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों के बीच मौजूद गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आसपास की दुकानों में भी दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के किला चौक पर उस समय हुआ जब रितिक चौहान की ‘रितिक वेज बिरयानी गुमटी’ में अचानक आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि चंद मिनटों में पूरी गुमटी लपटों से घिर गई और गुमटी में रखा एलपीजी सिलेंडर धमाके के साथ फट गया।
दुकानदारों ने बुझाई आग, दमकल पहुंची देर से
आग लगने के बाद आसपास के दुकानदारों ने बिना देर किए पानी और रेत से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन तब तक गुमटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। दमकल वाहन घटना के कुछ समय बाद मौके पर पहुंचा।
आग का कारण अभी अज्ञात
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या सिलेंडर लीक होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में आग की भयावहता साफ देखी जा सकती है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए